Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यशाला में सिखाई सरोद वादन की बारीकियां

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 20 Aug 2022 07:26 PM (IST)

    कार्यशाला में सिखाई सरोद वादन की बारीकियां

    Hero Image
    कार्यशाला में सिखाई सरोद वादन की बारीकियां

    कार्यशाला में सिखाई सरोद वादन की बारीकियां

    सहारनपुर, जेएनएन। सरस्वती विहार गर्ल्स स्कूल में भारतीय शास्त्रीय वाद्ययंत्र सरोद की सात दिवसीय स्पर्श कार्यशाला का समापन हो गया। पंकज मल्होत्रा ने छात्राओं को सरोद वादन की बारीकियों से अवगत कराया। छात्राओं ने सरोद पर वंदे मातरम की प्रस्तुति दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को दिल्ली रोड स्थित स्कूल में कार्यशाला समापन पर पंकज मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने प्रारंभिक सरोद की शिक्षा स्व. पद्मविभूषण रविशंकर के शिष्य पंडित पार्थो सारथी से प्राप्त की। स्पर्श कार्यशाला से युवाओं तक भारतीय शास्त्रीय वाद्य को पहुंचाना उनका उद्देश्य है। प्रधानचार्या कंचन सेठी के अनुरोध पर कार्यशाला में पंकज मल्होत्रा ने 10 छात्राओं को सरोद वादन सिखाया। कार्यशाला के दौरान सीखे गए बोल से सरोद पर वंदे मातरम की प्रस्तुति दी। अधिकतर स्कूलों में भारतीय वाद्ययंत्रों के नाम पर केवल हारमोनियम एवं तबला ही है। वह भी केवल प्रार्थना तक ही सीमित रह गया है। इसलिए छात्रों की भारतीय वाद्य यंत्रों के प्रति रुचि नहीं दिखती। शिक्षिका कुलप्रीत व रुचि ने कार्यक्रम का संचालन किया।

    comedy show banner
    comedy show banner