अनुष्ठान के साथ हुई नौ ग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा
शनि देव के साथ नौ ग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम में शोभा यात्रा निकाले जाने के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया।

जेएनएन, सहारनपुर। शनि देव के साथ नौ ग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम में शोभा यात्रा निकाले जाने के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया।
गांव लखनौती में शनि देव महाराज के साथ ही सूर्य देव, बुध देव, बृहस्पति देव, मंगल देव, शुक्र देव, राहु, केतु सहित नौ ग्रहों की स्थापना की गई। यह स्थापना बुध गिरी महाराज द्वारा कराई गई। शोभायात्रा में ग्रामीणों ने बढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मंगल गिरी महाराज द्वारा किया गया। मुकेश डाबला, सुकड़ भगत, हरि सिंह, जसवीर कश्यप, जुम्मा दास, प्रदीप प्रजापति आदि ग्रामीण मौजूद रहे। स्काउट गाइड शिविर का समापन
दिशा भारती कालेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समारोह पूर्वक समापन हो गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
समारोह का शुभारंभ स्काउट गाइड कमिश्नर अनिल भरद्वाज एवं दीपमाला, कालेज के सचिव राजीव अग्रवाल, निदेशक गौरव अग्रवाल और प्राचार्य डा. काशीराम शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। शिविर में छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए टेंट व रंगोली का निरीक्षण अंकिता शर्मा, डा. रंजना रानी और अर्चना गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के स्काउट गाइड को नियम, प्रतिज्ञा, झंडागीत, ध्वज शिष्टाचार, तालियां बजाना, सिंह नाद लगाना आदि की जानकारी दी गयी। सुनील मिश्रा, सुधीर तिवारी, महाविद्यालय के चेयरमैन यशपाल भाटिया, निर्देशक गौरव अग्रवाल, प्राचार्य डा. काशी राम शर्मा, मयंक शर्मा, राजीव रंजन, सत्यवीर सिंह आर्य, राम कुमार वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड कमिश्नर अनिल भारद्वाज एवं जिला संगठन कमिश्नर गाइड दीप माला ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।