छात्रा ने खुद को बचाते हुए की भाई की देखभाल
कोरोना को हराने में परिवार के सदस्यों की भी अहम भूमिका होती है। परिवार के सदस्यों को खुद को भी बचाना होता है और कोरोना पाजिटिव की भी देखभाल करनी होती है क्योंकि यह वायरस छूने से फैलता है।

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना को हराने में परिवार के सदस्यों की भी अहम भूमिका होती है। परिवार के सदस्यों को खुद को भी बचाना होता है और कोरोना पाजिटिव की भी देखभाल करनी होती है, क्योंकि यह वायरस छूने से फैलता है। इसी तरह से मिशन कंपाउंड की रहने वाली एक एलएलबी की छात्रा ने अपने भाई की देखभाल की। अब भाई की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई और बाकी पूरा परिवार भी खुश है।
मिशन कंपाउंड निवासी मनोज कुमार दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। मनोज की एक बहन अंकाक्षा है। पिता व्यापारी है। अप्रैल के पहले हफ्ते में मनोज कुमार दिल्ली से अपने घर आया। घर आने के तीन दिन बाद उसे हल्का बुखार हो गया। जिसके बाद उसने अपना कोरोना टेस्ट कराया। रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। अंकाक्षा ने अपने भाई को होम आइसोलेशन कराया और खुद देखभाल की। अंकाक्षा ने बताया कि उसने भाई का कमरा सबसे अलग कर दिया। केवल कमरे में वहीं जाती थी। कमरे में जाने से पहले वह हाथों में ग्लब्स पहनती थी। चेहरे पर मास्क लगाती थी। इसके अलावा गर्म पानी से सुबह शाम नहाती थी। भाई को भी गर्म ही प्रयोग करने के लिए देती थी। अंकाक्षा ने भाई की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद खुद का भी टेस्ट कराया। उसकी भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। भारतीय नेत्रहीन विद्यालय को मिला एक आक्सीजन कंसटेटर
सहारनपुर : भारतीय नेत्रहीन विद्यालय को समाज सेवी अरविद अग्रवाल द्वारा एक आक्सीजन कंसटेटर भेंट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अधीक्षक जयश्री ने नोनिता अग्रवाल व विद्यालय कार्यकारणी उप प्रबंधक अशोक अनेजा ने अरविद अग्रवाल का माल्यार्पण कर धन्यवाद किया। नेत्रहीन विद्यालय के अध्यक्ष विक्रम चावला ने बताया कि विद्यालय को समाज सेवी अरविद अग्रवाल द्वारा दिए गए आक्सीजन कंसटेटर को फ्री सेवा में आम जनता के लिए रखा गया है। जिस किसी को भी आवश्यकता होगी विद्यालय से जरूरी फार्म भरने के बाद सिक्योरिटी राशि देकर 10 दिन के लिए ले जा सकता है। इससे पहले दो आक्सीजन कंसटेटर जनता की सेवा में फ्री दिये जा रहे हैं। डा. श्याम लाल अनेजा, राजेश सपरा, विनीता गुप्ता, रितेश अनेजा, अशोक अनेजा उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।