टंडन लगातार पांचवी बार व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुने गए
सहारनपुर जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने सहारनपुर

सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने सहारनपुर जनपद की जिला इकाई के नए सत्र 2021-24 के लिए वरिष्ठ व्यापारी नेता शीतल टंडन को पांचवी बार जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। रमेश अरोडा जिला महामंत्री, राजीव अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष नामित किया है, साथ ही पवन गोयल व राकेश गाबा (बेहट) को प्रांतीय संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।
अंबाला रोड स्थित एक सभागार में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने अपनी टीम के नये पदाधिकारियों की घोषणा की। पिछले दिनों व्यापार मंडल के वृंदावन में हुए प्रांतीय अधिवेशन में दीपक राज सिघल (देवबंद) को प्रांतीय उपाध्यक्ष, रमेश डावर को प्रांतीय मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया था। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शीतल टंडन व जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी एकता एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल सबसे उपयोगी संगठन है। पं.श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में पिछले चार दशक से भी अधिक समय से व्यापारियों के हितों की रक्षा व नेतृत्व विकास के लिए कार्यरत हैं। टंडन द्वारा जिला इकाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गयी जिसके अंतर्गत मेजर एसके सूरी संरक्षक एवं वरिष्ठ सलाहकार, अनिल गर्ग व गुलशन नागपाल को संरक्षक के पद के साथ-साथ संदीप सिघल को जिला प्रभारी, कर्नल संजय मिडढा को जिला संयोजक व बलदेव राज खुंगर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गयी। इस अवसर पर अभिषेक भाटिया, सतीश ठकराल, संजीव सचदेवा, द्वारकानाथ बजाज, गुलशन भण्डारी, गुलशन धींगडा, अभिनव अरोड़ा, कृष्णलाल गाबा, अशोक मलिक, संजय मित्तल, अंकित टण्डन, एसके आहूजा, सुनील मखीजा, विजय भाटिया, संजय अरोड़ा, देवेन्द्र नारंग, शिवम सेठी आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।