गंगोह में भाजपा को मजबूत करने आई थीं सुषमा
गंगोह में पूर्व विदेश मंत्री व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज वर्ष 1980 में लोकसभा चुनाव के दौरान गंगोह में आई थी। उन्होंने शिवचौक के पास स्थित मोहड़िया धर्मशाला में एक जनसभा को संबोधित किया था।
By JagranEdited By: Updated: Wed, 07 Aug 2019 11:01 PM (IST)
सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में पूर्व विदेश मंत्री व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज वर्ष 1980 में लोकसभा चुनाव के दौरान गंगोह में आई थी। उन्होंने शिवचौक के पास स्थित मोहड़िया धर्मशाला में एक जनसभा को संबोधित किया था। जनसभा के बाद वह रामलीला भवन गई थीं। वहां उन्होंने जलपान के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूती देने पर विचार व्यक्त किए थे। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता मा. सोम प्रकाश सैनी, मा. अशोक कुमार मित्तल, रमेश चंद गर्ग, राकेश गोयल, संदीप तायल मौजूद रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।