कौन हैं सहारनपुर से प्रत्याशी आशु मलिक? अखिलेश ने टिकट देकर साधे कई निशाने, इमरान मसूद से हुई थी झड़प
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के सभी सात सीटों पर कांग्रेस के दावे के बावजूद, सपा ने अपने विधायक उमर अली और आशु मलिक को टिकट दिया है।

सपा ने आशू मलिक को घोषित किया है सहारनपुर से प्रत्याशी।
HighLights
सहारनपुर में सपा-कांग्रेस गठबंधन में प्रत्याशी चयन को लेकर तनाव।
सपा ने बेहट और सहारनपुर देहात से अपने उम्मीदवार घोषित किए।
इमरान मसूद के कांग्रेस के सभी सीटों पर दावे के बावजूद।
मनीष जसवंत, सहारनपु़र। साथ चल रही सपा और कांग्रेस के बीच फिर लकीरें खिंचती हई दिख रही हैं। जिस सहारनपुर की बेहट विधानसभा से सारी गिनती शुरू होती हैं वहां से सपा ने अपना परचम लहरा दिया है। विधानसभाओं की गणना शुरू हाते ही गठबंधन में सपा ने अपना नाम सबसे पहले लिखा है, यानी कि बेहट विधानसभा क्षेत्र से। यहां से विधायक है उमर अली। सपा के विधायक हैं।
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के मुखालिफ को बनाया प्रत्याशी
इसके बाद गणना में आती है उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सीट, यानी कि सहारनपुर देहात। यहां से आशु मलिक, सपा के टिकट पर विधायक हैें। इन दोनों सीटों के बाद क्यों सपा थोड़ा नरम पड़ती दिखती है़। ऐसा तब है कि जबकि यहां के मौजूदा सांसद ओर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद सातों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतारने का दावा पेश कर चुके हैं। इसमें भी महत्वपूर्ण यह है कि वह खुद मुजफ्फराबाद से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं, जाे कि आज के समय में बेहट विधानसभा है।
बेहट से उमर अली को घोषित किया कंडिटेट, पिछली बार जीता प्रत्याीशी आज भाजपा में शामिल
इसके अतिरिक्त यदि गौर करें तो कई ऐसे प्रत्याशी और दावेदार हैं जो पहले सपा का दामन थाम चुके थे और आज भाजपा के खेमे हैं। मसलन, संजय गर्ग, सपा के खेमे में रहते हुए राज्यमंत्री रहे और आज भाजपा के पाले में आकर जोर आजमाईश रहे हैं। ऐसे ही कभी बसपा में रहे और सिंबल पर चुनाव लड़ चुके अजब सिंह आज भाजपा के गुण गा रहे हैं। बहरहाल, इन सबसे इतर गठबंधन और गुणा-भाग के सुर कहां साज बैठाएंगे..यह देखना दिलचस्प होगा?