किसान संघ को लेकर भ्रम फैला रहे तथाकथित संगठन: कुलकर्णी
भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि कुछ तथाकथित किसान संगठनों द्वारा कृषि कानूनों को लेकर भ्रम फैलाया गया है जबकि भारतीय किसान संघ लगातार भारत सरकार से वार्ता कर रहा है और सरकार को सुझाव भी दिए हैं।

सहारनपुर, जेएनएन। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि कुछ तथाकथित किसान संगठनों द्वारा कृषि कानूनों को लेकर भ्रम फैलाया गया है, जबकि भारतीय किसान संघ लगातार भारत सरकार से वार्ता कर रहा है और सरकार को सुझाव भी दिए हैं।
किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री रविवार को देहरादून चौक स्थित मधुकर कुंज में जिला बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ ने भारत सरकार को अपने सुझाव दिए हैं, जिसमें सर्वप्रथम न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी, खरीदारों के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं कृषि न्यायालय आदि स्थापित करने के सुझाव दिये हैं। कारपोरेट कंपनियों को किसान का दर्जा न दिया जाना प्रमुख है। प्रदेश संगठन मंत्री श्रीकांत दीक्षित ने कहा कि 1 मार्च से 31 मार्च तक भारतीय किसान संघ का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें घर-घर तक जाकर और ब्लाक स्तर पर अधिकतम सदस्य बनाने हैं। जनपद सहारनपुर में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल त्यागी व संचालन जिला महामंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने किया। बैठक में श्यामवीर त्यागी, राकेश त्यागी, गौतम, मनीष, अनिल चौधरी, अमित राणा, दीपक चोरा, अरुण चौधरी, गीताराम, मुनेश त्यागी, राजपाल सिंह आदि रहे।
कोरोना का एक मरीज मिला दो की हुई छुटटी
सहारनपुर : जनपद में कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी कोरोना का एक नया मरीज सामने आया, जबकि स्वस्थ होने के बाद दो कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। जनपद में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 10386 तक पहुंच गया है, जबकि 9187 मरीज कोरोना को मात देकर अपने परिवारों के बीच लौट चुके हैं। कोरोना के कारण जनपद में 122 मौत हो चुकी है अब जनपद में कोरोना के सक्रिय मरीज 1077 हैं।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि रोजाना जिला प्रशासन की मदद से स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहा है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वह कोरोना की गाइडलाइन का पालन कर मास्क का प्रयोग करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।