Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला सशक्तिकरण को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 19 Nov 2021 07:45 PM (IST)

    गंगोह में इनर व्हील क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में अनेक जानकारियां दी गई।

    Hero Image
    महिला सशक्तिकरण को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन

    सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में इनर व्हील क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में अनेक जानकारियां दी गई।

    कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष डॉ वीना सैनी प्राचार्य पुष्पा पंवार एवं एसआई वर्षा तोमर ने संयुक्त रुप से दीप प्रच्वलित कर किया। इसमें बालिकाओं ने जूडो कराटे एवं संगीत के द्वारा नारी सशक्तिकरण के विषय में सुंदर प्रस्तुति की। इस अवसर पर डॉक्टर वीना सैनी ने बालिकाओं को स्वयं रक्षा एवं कैरियर के बारे में आत्मनिर्भर बनने पर बल दिया।अपने सशक्त रूप में, महिला सशक्तिकरण में स्वतंत्रता, समानता के साथ-साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पहलू शामिल हैं। इसके माध्यम से वास्तविक प्रयास यह सुनिश्चित करने में निहित है कि हम लैंगिक समानता लाएं। सही समर्थन दिए जाने पर महिलाओं ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। वर्षा तोमर ने बच्चों को ट्रैफिक रुल के विषय में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया की कैसे वह अपने को किसी भी प्रकार के दु‌र्व्यवहार से बचा सकते हैं। प्राचार्य पुष्पा पवार ने बालिकाओं से अनुशासन का पालन करते हुए अपनी पढ़ाई पर जोर देने की बात कही उन्होंने कहा की पढ़ लिख कर आज की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं अनेक महिलाएं शामिल रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक पूर्णिमा पर नहीं मिला लोगों को गंगा का पानी

    बड़गांव: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के धर्म प्रेमी लोगों को स्नान के लिए गंगा का पानी मयस्सर नही हो सका। क्षेत्र से होकर बह रही देवबंद चैनल फीडर की लिक नहर में पानी पिछले महीने भर से नहीं आ रहा है।

    हरिद्वार जाने में असमर्थ लोग बेलडा पुलिस चौकी पर पुल के पास, शिमलाना महेशपुर पुल पर नागदेवता के पास, बडूली नयगांव पुल के पास तथा मौरा के पास बने पुलों के पास इस नहर में हर वर्ष स्नान कर गंगा स्नान का लाभ लेते थे।

    यह लिक नहर हरिद्वार से रुड़की होते हुए बड़गांव, नानोता क्षेत्र के कुआ खेड़ा में यमुना नहर में गिरते हुए संगम करती है।

    भगत नाथी सिंह, रमणी, बृजपाल, रामपाल आदि ने बताया कि महीनों से खाली नहर में उम्मीद थी कि गंगा स्नान के मौके पर रुड़की से पानी छोड़ दिया जाएगा, लेकिन आज गंगनहर में पानी नहीं होने लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

    comedy show banner
    comedy show banner