Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संत नामदेव जन्मोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 15 Nov 2021 11:05 PM (IST)

    गंगोह में संत नामदेव महाराज का जन्मोत्सव मनाने को तीन दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को आरंभ हो गए। पहले दिन गंगोह की सड़कों पर संत की जय-जयकार हुई वहीं विश्व शांति को यज्ञ भी किया गया।

    Hero Image
    संत नामदेव जन्मोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

    सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में संत नामदेव महाराज का जन्मोत्सव मनाने को तीन दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को आरंभ हो गए। पहले दिन गंगोह की सड़कों पर संत की जय-जयकार हुई वहीं विश्व शांति को यज्ञ भी किया गया।

    नामदेव समिति जन्मोत्सव कार्यक्रम की कई दिन से तैयारी में लगी थी। सोमवार को कार्यक्रम का आरंभ प्रभात फेरी से किया गया। शिव चौक से आरंभ हुई प्रभात फेरी के साथ सजाई गई झांकी में महेंद्र वर्मा ने ज्योति प्रज्जवलित की। श्रद्धालु बाइपास मार्ग स्थित नामदेव धर्मशाला पर पहुंचे। प्रभात फेरी के समापन के बाद जन कल्याण यज्ञ किया गया। यजमान राम नाथ रेवड़ी वाले रहे। समाज के सैकड़ों लोगों ने आहुतियां डाली। अंत में विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में महेंद्र पाल, महेंद्र वर्मा, मुनेश कुमार, राम नाथ, अंकित कुमार, पंकज राजपूत, रजनी, अरविद शर्मा, आदेश नामदेव, मनोज कुमार, मुकेश नामदेव, विशाल कुमार, मोहित कुमार, सोम दत्त आदि शामिल रहे। नामदेव महाराज की जयंती मनाई

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नानौता : भक्ति काल के अनादि सन्त शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती नगर में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सोमवार को नगर की श्री नामदेव धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उनके अनुयायियों द्वारा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए विठ्ठल भगवान की पूजा अर्चना की व हवन, पूजन करते हुए हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।

    इस अवसर पर मास्टर महावीर सिंह, कमेटी अध्यक्ष मुकेश नामदेव,आदेश नामदेव, अतरसेन नामदेव, वेद प्रकाश रोहिला, रामपाल आदि द्वारा संबोधित किया गया। व्यापारी नेता राजीव नामदेव, सभासद धीरज रोहिला, पुष्पेंद्र कुमार,प्रदीप कुमार, अरविद कुमार व सुन्दर रोहिला सहित समाज के काफी लोग उपस्थित रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner