विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: अखिलेश के एक फोन कॉल ने किया 'ऑल इज वेल', उपेक्षा से नाराज सपा के राष्ट्रीय महासचिव को विशेष विमान से बुलाया लखनऊ

Published: Wed, 03 Apr 2024 04:51 PM (IST)

Saharanpur News In Hindi उपेक्षा से नाराज चल रहे राष्टीय महासचिव ने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने ...और पढ़ें

Saharanpur News: वार्ता के लिए विशेष विमान से लखनऊ जाते सपा के पदाधिकारी।
Saharanpur News: वार्ता के लिए विशेष विमान से लखनऊ जाते सपा के पदाधिकारी।

HighLights

  1. अखिलेश यादव के फोन पर नरम पड़े सपा राष्ट्रीय महासचिव के तेवर
  2. वार्ता के लिए विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे

संवाद सूत्र, तीतरो/सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन के विरोध के स्वर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक फोन काल पर नरम पड़ गए। उनके बुलाने पर पार्टी के विधायक व नेताओं के साथ विशेष विमान से वार्ता के लिए लखनऊ पहुंचे।

बता दे उपेक्षा से नाराज चल रहे हैं स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह की राजनीतिक विरासत संभाल रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन और उनके छोटे भाई पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन के विरोध के स्वर उस समय तेज हो गए थे जब वायदे के अनुसार उनको न तो कैराना लोकसभा का टिकट दिया गया और न ही उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया गया जिससे नाराज होकर उन्होंने अपने समर्थनों की पंचायत में पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था।

ये भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर में भाषण देते भावुक हुए जयंत चौधरी; रालोद मुखिया ने विपक्ष को दिया करारा जवाब, बोले-मैं पलटा नहीं हूं, इसे पटखनी देना कहते हैं

पंचायत में समर्थकों की जुटी थी भारी भीड़

पंचायत में समर्थकों की भारी भीड़ और उनके बगावती तेवर देख अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिए संपर्क करना शुरू कर दिया था, लेकिन इसी बीच दो दिन पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों से फोन पर बात कर उन्हें अपने परिवार का सदस्य बताते हुए पार्टी न छोड़ने को कहा, साथ ही बुधवार को अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाया, जिस पर उनके भी तेवर नरम पड़ गए और विशेष विमान द्वारा पार्टी विधायक आशु मलिक, चौधरी इंद्रसेन और परीक्षित चौधरी के साथ लखनऊ पहुंचे। माना जाता है सपा महासचिव रूद्रसेन व उनके समर्थक समाजवादी पार्टी में ही रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Extra Marital Affair: गर्लफ्रेंड के प्यार में दीवाने हुए पति से पत्नी परेशान, हरकतें देखकर पुलिस तक पहुंची बीवी...और फिर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।