विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में 12 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, नई पाइपलाइन बिछने से लीकेज और गंदे पानी से मिलेगी राहत

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:07 PM (IST)

सहारनपुर नगर निगम शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जिससे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम करीब 12 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस धनराशि से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएंगी।

15 साल पुरानी और जर्जर हो चुकी पाइपलाइनों की मरम्मत और जरूरत के अनुसार उन्हें बदलने का काम भी कराया जाएगा। खासतौर पर उन इलाकों पर ध्यान दिया जाएगा, जहां कम दबाव से पानी पहुंचने, बार-बार आपूर्ति बाधित होने और पाइपलाइन में लीकेज की समस्या बनी रहती है।

पेयजल की मांग में लगातार इजाफा

शहर की आबादी बढ़ने के साथ ही पेयजल की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। काजी का मुहल्ला, जमुना दास, डा. पन्ना लाल गली, अरबी मदरसा, काजी का मुहल्ला, आवास विकास कालोनी, किशनपुरा, जनक नगर, जय प्रभा नगर, शारदा नगर, मुहल्ला चवरबरदारान, शिराजान आदि इलाकों में जलापूर्ति न होने और गंदे पानी की समस्या है। कहीं पाइपलाइन में लीकेज होने से पानी सड़कों पर बहता रहता है तो कहीं घरों तक पर्याप्त दबाव से पानी नहीं पहुंच पाता। घरों में गंदा पानी भी पहुंच रहा है।

नगर निगम की प्रस्तावित योजना के तहत करीब 12 करोड़ रुपये से पेयजल नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। नई पाइपलाइन बिछने से उन क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है, जहां पानी की मांग अधिक है और पुरानी लाइनें पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रही हैं। इसके अलावा क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत कर लीकेज पर नियंत्रण किया जाएगा। करीब दो माह बाद निगम टेंडर अलाट कर कार्य शुरू करेगा।

पिछली बार दस करोड़ रुपये जलापूर्ति के लिए खर्च किए गए। इस बार कार्यकारिणी की बैठक में 12 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। जिससे जलापूर्ति के विभिन्न कार्य होंगे।

-डाॅ. अजय कुमार, महापौर।

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले सहारनपुर में सजा पटाखा बाजार: पांच जगहों पर लगेंगी 169 अस्थायी दुकानें, चेक करें लोकेशन

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में 8 निर्माणाधीन पुलों से सुधरेगा आवागमन, शाकंभरी देवी श्रद्धालुओं को भी होगा लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।