सहारनपुर में 8 निर्माणाधीन पुलों से सुधरेगा आवागमन, शाकंभरी देवी श्रद्धालुओं को भी होगा लाभ
सहारनपुर जिले में 233 करोड़ की लागत से बन रहे आठ पुलों का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 और सितंबर 2027 ...और पढ़ें
-1793773843751_m.webp)
निर्माणाधीन पुल। जागरण
HighLights
सहारनपुर में 233 करोड़ के 8 पुलों का निर्माण जारी।
दिसंबर 2026 और सितंबर 2027 तक होंगे पूरे।
10 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा सीधा लाभ।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जिले में आठ निर्माणाधीन पुलों का निर्माण दिसंबर-2026 तक पूरा हो जाएगा, इनमें चार पुलों को पूरा करने का लक्ष्य सितंबर-2027 तक है। 233 करोड़ की लागत से बन रहे पुलों का 72 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। भूरादेव मंदिर से मां शाकंभरी देवी के निकट पहाड़ी नदी पर मुख्य मंदिर तक टू-लेन के दो पुलों और पहुंच मार्ग का निर्माण दिसंबर-26 तक पूरा होने का लक्ष्य भी इसमें शामिल है। पुलों के निर्माण से 10 लाख से अधिक लोगों को सीधे लाभ मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शाकंभरी क्षेत्र में पुलों और विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली। यहां पुलों के न होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार श्रद्धालुओं के वाहन नदी के तेज बहाव बह जाते थे। सेतु निगम के अनुसार बजट के कारण किसी पुल के निर्माण में बाधा नही आई है।
आठ पुलों के बनने से सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शनों को पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। एक आकलन के अनुसार 10 लाख से अधिक लोगों को पुलों के बनने से लाभ मिलेगा। नागल-सहारनपुर रेल लाइन पर खानआलमपुरा यार्ड से होते हुए डीएम आवास मार्ग तक टू-लेन पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण नवंबर के अंत तक पूरा होने की संभावना।
लागत 28.09 करोड़। 91 प्रतिशत काम पूरा। गांव आल्हणपुर से सोंधेबांस मार्ग पर यमुना नदी पर पहुंच मार्ग व एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण नवंबर के अंत तक पूरा, लागत 48.91 करोड़, 97 प्रतिशत पूरा। डीएफसीसी रूट पर सहारनपुर-अंबाला रेल सेक्शन पर शाहजहांपुर पर टू-लेन पुल व पहुंच मार्ग का निर्माण नवंबर के अंत तक पूरा होगा। लागत 42.75 लाख, 96 प्रतिशत निर्माण पूरा।
भूरादेव मंदिर से मां शाकंभरी देवी के निकट पहाड़ी नदी पर मुख्य मंदिर तक टू-लेन के दो पुलों-पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण दिसंबर-26 तक पूरा होने का लक्ष्य, 46.79 करोड़, 62 प्रतिशत निर्माण पूरा। मेरठ-सहारनपुर रेल सेक्शन पर देवबंद रेलवे स्टेशन पर देवबंद-नानौता सड़क मार्ग पर टू-लेन पुल व पहुंच मार्ग 33.05 करोड़, 81 प्रतिशत निर्माण, अगस्त-2027 तक पूरा करने का लक्ष्य।
यह भी पढ़ें- UP में शराब तस्करी सिंडिकेट पर एसटीएफ का शिकंजा, पटना-अंबाला में दबिश की तैयारी
सहारनपुर-चिलकाना-गंदेवड़ मार्ग के किमी-15 में मस्कराराव नदी के बरसाती नाले पर क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर दीर्घ सेतु पहुंच मार्ग का निर्माण। लागत 6.91 करोड़, 54 प्रतिशत निर्माण, मार्च-2027 तक लक्ष्य। सहारनपुर-नागल सड़क मार्ग एवं रूड़की-हरिद्वार रेल सेक्शन पर सितंबर-2027 तक लक्ष्य, लागत-22.63 करोड़, 33 प्रतिशत काम पूरा।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के पहले नेत्र सर्जन डॉ. नरेंद्र मोहन सेठ का निधन, चिकित्सा सेवा का एक युग समाप्त
सितंबर-2027 तक का लक्ष्य। सुंदरपुर से मिर्जापुर हथनीकुंड रोड के बीच नौरंगपुर, कुरडीखेड़ा के बीच चाचाराव नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण 10.36 करोड़, 67 प्रतिशत काम पूरा। सितंबर-2027 तक का लक्ष्य।
निर्माणाधीन सभी आठ पुलों का निर्माण निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूरा कराने के लिए तेजी से काम कराया जा रहा है।
- सुधीर भारद्वाज, पीडी सेतु निगम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।