सहारनपुर में 6 जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, हजारों लोगों को आवागमन में मिलेगी राहत
सहारनपुर नगर निगम शहर की बदहाल सड़क व्यवस्था सुधारने के लिए छह सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराएगा, जिससे हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बरसात के मौसम में इन सड़कों की स्थिति और हो गई खराब।
कहीं सड़क की परत उखड़ चुकी है तो कहीं जगह-जगह गहरे गड्ढे।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहर की बदहाल सड़क व्यवस्था को सुधारने की दिशा में नगर निगम ने कदम बढ़ाया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छह सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों पर करीब 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सड़कों के निर्माण से हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
शहर में मल्हीपुर रोड, खलासी लाइन, देहरादून रोड, सर्किट हाउस रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कहीं सड़क की परत उखड़ चुकी है तो कहीं जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन रास्तों से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।
कई बार गड्ढों के कारण वाहन असंतुलित होने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। पैदल राहगीरों और बुजुर्गों को भी इन रास्तों पर चलने में दिक्कत होती है। बरसात के मौसम में इन सड़कों की स्थिति और खराब हो गई थी।
अब इन सड़कों का मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जाएगा। चीफ इंजीनियर एसपी मिश्रा का कहना है कि शहर की जो सड़क खराब है। उन सड़कों का मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- घर से दीपावली पूजन कर ड्यूटी पर गाजियाबाद लौट रहे SI की सड़क हादसे में मौत, कार से टकराई नीलगाय
यह भी पढ़ें- Passport Slot: पासपोर्ट बनवाने की होड़, अब परिवार के सभी सदस्य भी करने लगे आवेदन; तहसील स्तर पर PSK की उठी मांग
हादसे घटे, लेकिन सड़कें अब भी जानलेवा
सहारनपुर: सड़क पर रफ्तार का जुनून और नियमों की अनदेखी किस कदर जानलेवा साबित हो सकती है, इसका अंदाजा सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। यातायात पुलिस की सख्ती और कार्रवाई का असर अब जमीन पर नजर आने लगा है।
पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सड़क हादसों में करीब 27 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह राहत देने वाला आंकड़ा है, लेकिन नौ माह में 109 लोगों की मौत ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। हादसों की संख्या भले ही कम हुई हो, लेकिन हर मौत के पीछे एक उजड़ा परिवार और कई अधूरे सपने हैं।
एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आना सकारात्मक परिणाम है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।