विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:57 PM (IST)

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।

  2. त्योहारों से पहले मेंटेनेंस कार्य के कारण कटौती।

  3. विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों पर शटडाउन।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दीपावली समेत आगामी त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा निगम शहर में मेंटेनेंस कार्य करा रहा है। बिजनेस प्लान के तहत करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से काम जारी है। मंगलवार को 46 कालोनियों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता तकनीकी गौरव कुमार ने बताया कि जैनबाग उपकेंद्र से जुड़े वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैन बाग, आजाद कालोनी, धोबी घाट, खाताखेड़ी, मदनपुरी और निसार रोड फीडरों पर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कटौती होगी। रिकंडक्टरिंग, पावर ट्रांसफार्मरों की एचटी-एलटी लाइन के मेंटेनेंस और गार्डिंग के साथ भूमिगत डबल सर्किट 33 केवी इंटरलिंक लाइन की केबल को डबल पोल पर चढ़ाने का काम होगा।

रायवाला, खाताखेड़ी, फरमानिया मस्जिद, वुडन सिटी, वर्धमान कालोनी, 62 फुटा रोड, बरगद कालोनी समेत संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हकीकतपुरा उपकेंद्र के गणपति विहार, गोपालपुरा, रामजानपुरा और विश्वास नगर फीडरों पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कटौती होगी।

हलालपुर, देव कालोनी और आनंद कालोनी समेत इलाकों में मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई होगी। हकीकतनगर उपकेंद्र के फीडरों पर सुबह आठ से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे गिल कालोनी, मिशन कंपाउंड, अहमदबाग, पंजाबी बाग, सुंदर विहार, पवन विहार, भारत विहार, साई धाम, सन सिटी, आर्यन सिटी और मंदाकिनी विहार प्रभावित होंगे।

जनक नगर के पावर हाउस फीडर और आइटीआइ-2 के हसनपुर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कटौती होगी। इस दौरान छिपियान, नया बाजार, लिंक रोड, हसनपुर, पार्श्वनाथ और कोर्ट रोड में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। मानकमऊ-शहरी के नवादा रोड फीडर पर भी इसी समय एलटी फ्यूज बाक्स लगाने का काम होगा।

मंडी समिति व अंबाला रोड फीडरों पर दोपहर 12 बजे से एक बजे तक तथा थाना मंडी फीडर पर 12 बजे से दो बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इससे बरेलियों का मदरसा, मीट मार्केट, पक्का बाग, अंबाला रोड और घंटाघर चौक समेत संबंधित इलाके प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें- खाया है मधुसूदन देसी घी? सहारनपुर के नानौता गांव से निकला, सेवा राम की बड़ी सोच से पहुंचा घर-घर; जानिए दिलचस्प इतिहास

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में DAP की किल्लत: सहकारी समिति पर एक घंटे में खत्म हुआ स्टॉक; बिना खाद के निराश लौटे किसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।