विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में DAP की किल्लत: सहकारी समिति पर एक घंटे में खत्म हुआ स्टॉक; बिना खाद के निराश लौटे किसान

By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 02 Nov 2026 04:54 PM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर की खेड़ा अफगान सहकारी समिति में डीएपी खाद लेने पहुंचे किसानों को भारी निराशा का सामना करना ...और पढ़ें

सहकारी समिति पर डीएपी लेने पहुंचे किसानों की लाइन।

 सहकारी समिति पर डीएपी लेने पहुंचे किसानों की लाइन।  

संवाद सूत्र,  खेड़ा अफगान (सहारनपुर)। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर सोमवार को डीएपी खाद लेने पहुंचे अनेक किसानों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा।

समिति पर बिक्री शुरू होने के महज एक घंटे के भीतर ही डीएपी का पूरा स्टॉक समाप्त हो गया, जिसके चलते दूर-दराज के गांवों से पहुंचे कुछ किसानों को बिना खाद के ही वापस लौटना पड़ा।

फसलों खासकर गेहूं और सरसों की बुवाई का समय नजदीक आते ही क्षेत्र में डीएपी खाद की मांग तेजी से बढ़ी है। खाद मिलने की सूचना पर सोमवार सुबह से ही खेड़ा अफगान सहकारी समिति परिसर में सैकड़ों किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

खाद पाने की होड़ में किसान तड़के ही लंबी कतार में खड़े हो गए थे। समिति के कर्मचारियों ने जैसे ही खाद का वितरण शुरू किया किसानों में पहले खाद लेने की होड़ मच गई। लेकिन मांग के मुकाबले खाद की उपलब्धता कम होने के कारण महज एक घंटे के भीतर डीएपी का पूरा स्टॉक समाप्त हो गया।

खाली हाथ लौट रहे नरेश कुमार, पप्पू कुमार, इरशाद, सचिन, तेजपाल, आदि किसानों का कहना है कि गेंहू बुवाई का समय है। अगर समय पर खाद नहीं मिली, तो फसल की पैदावार पर बुरा असर पड़ेगा।

कई किसान अपना जरूरी काम छोड़कर सुबह से लाइन में लगे थे लेकिन उन्हें एक बोरी खाद भी नसीब नहीं हुई। केंद्र प्रभारी पहल सिंह का कहना है कि हर सप्ताह किसानों को खाद का वितरण कराया जा रहा है। 300 बोरी डीएपी की आई थी उसे किसानों में वितरित कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।