विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: जान हथेली पर रखकर चलती कार से युवकों ने किया खतरनाक स्टंट, सहारनपुर पुलिस ने शुरू की जांच

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 27 Mar 2026 03:22 PM (IST)

Saharanpur News : सहारनपुर में कार सवार युवकों का खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

HighLights

  1. सहारनपुर में चलती कार से युवकों का खतरनाक स्टंट।

  2. फूलों से सजी कार से खिड़की-सनरूफ से निकले युवक।

  3. वायरल वीडियो पर पुलिस ने एमवी एक्ट में कार्रवाई के आदेश दिए।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। बेहट थाना क्षेत्र के कलसिया रोड पर कार सवार युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच कर रही है।

s6

कलसिया रोड पर बेहट-कलसिया हाईवे पर सफेद रंग की कार से कुछ युवक स्टंट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में तीन युवक कार की खिड़कियों से बाहर निकले हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दो युवक सनरूफ से भी निकले हुए हैं। कार फूलों से पूरी तरह से सजी हुई नजर आ रही है। जिससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक किसी शादी समारोह में जा रहे थे।

इसके अलावा उक्त युवक फाग स्प्रे भी कर रहे हैं। भीड़ भाड़ वाले स्थान पर उक्त युवकों के द्वारा स्टंट करते हुए अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में डाली जा रही है। युवकों के द्वारा कार से स्टंट करने का एक वीडियो नौ सेकेंड का है जबकि दूसरा वीडियो 16 सेकेंड का है।

हाइ्रवे पर चल रही कार का वीडियो बाइक सवार युवकों ने बनाकर वायरल किया है। इस मामले में सीओ बेहट एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि वीडियो के आधार पर कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की गई है। इस मामले में एमवी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के आादेश थाना प्रभारी को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए करने लगे चोरी, 11 बाइकों के साथ-साथ चार आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे के उद्घाटन को लेकर आया बड़ा अपडेट, सहारनपुर में बनाए जा रहे 6 हेलीपैड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।