विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे के उद्घाटन को लेकर आया बड़ा अपडेट, सहारनपुर में बनाए जा रहे 6 हेलीपैड

Published: Fri, 27 Mar 2026 02:00 AM (IST)

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन गणेशपुर में छह हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर गणेशपुर में एनएचएआई द्वारा बनाया गया टोल प्लाजा

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर गणेशपुर में एनएचएआई द्वारा बनाया गया टोल प्लाजा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण, सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे के उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कई एजेंसियां दिन-रात जुटी हैं। हालांकि अभी प्रधानमंत्री कार्यालय से उद्घाटन करने की कोई निश्चित तारीख नहीं मिली है।

गणेशपुर में हाईवे के दोनों ओर हेलीकॉप्टर्स के उतरने के लिए छह हेलीपैड बनाने की तैयारी चल रही है। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे के उद्घाटन की तैयारियों को एनएचएआई द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। हाईवे पर सुरक्षा मानक पूरे कराने के साथ ही बिजली चालू कराने के लिए काम चल रहा है।

प्रधानमंत्री द्वारा हाईवे का उद्घाटन समारोह देहरादून में होने की संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य विशिष्टजनों के हेलीकाप्टर के लिए गणेशपुर स्थित टोल प्लाजा के निकट सड़क के दोनों और तीन-तीन हेलीपैड बनाने के लिए कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं।

इस स्थल के बीच में आने वाले पेड़ों को प्रधानमंत्री के पहुंचने की खुशी में खेत मालिकों द्वारा स्वयं ही काट लिया गया है। हेलीपैड सड़क से लगभग 500 मीटर अंदर बनाए जा रहे हैं। वहां से लेकर सड़क तक रोड बनाने का काम तेजी से कराया जा रहा है।

हाईवे के उद्घाटन के साथ टोल वसूली

एलिवेटिड रोड व हाईवे के उद्घाटन के साथ ही गणेशपुर स्थित टोल पर टोल टैक्स वसूली की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी। यह टोल पूरी तरह ऑटोमेटिक होगा। टोल से देहरादून की दूरी 20 किमी है जिसमें 12 किमी एलिवेटिड रोड है। इस पर कार का एक साइड का टोल 145 रुपये तथा 24 घंटे में वापसी पर 210 रुपये निर्धारित किया गया है।

पुराना मार्ग होगा स्थानांतरित

एलिवेटिड रोड के उद्घाटन के साथ ही पुराना मार्ग या तो स्टेट हाईवे को अथवा वन विभाग को स्थानांतरित किया जाएगा। पुरानी रोड पर गणेशपुर के निकट वन विभाग द्वारा चौकी स्थापित कर दी गई है जिस पर किसी भी वाहन को गुजरने से पहले कड़ी पूछताछ से गुजरना पड़ रहा है।

हर वाहन को यहां से गुजरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। एनएचएआई देहरादून के परियोजना निदेशक सौरभ कुमार ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री कार्यालय से उद्घाटन की तारीख नहीं मिली है। विभाग की ओर से सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- महिला कॉन्स्टेबल से दुष्कर्म के प्रयास में हेडकॉन्स्टेबल पर मुकदमा दर्ज, ईद ड्यूटी के दौरान कांड करने की कोशिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।