Saharanpur Lok Sabha Seat Result : सहारनपुर में इमरान मसूद को मिली जीत, बोले; अरे भईया इंशाअल्लाह हम पूरा देश...
Saharanpur Lok Sabha Seat Result सहारनपुर से गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद ने जीत दर्ज कर दी है। उन्होंने जीत के बाद कहा कि वह अपनी जीत का श्रेय अपनी नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ गठबंधन के तमाम नेताओं को देना चाहते हैं। इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर मंडल ही नहीं इंशाअल्लाह हम पूरा प्रदेश और देश जीतेंगे।

सहारनपुर, जागरण ऑनलाइन टीम। सहारनपुर से गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद ने जीत दर्ज कर दी है। उन्होंने जीत के बाद कहा कि वह अपनी जीत का श्रेय अपनी नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ गठबंधन के तमाम नेताओं को देना चाहते हैं। इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर मंडल ही नहीं इंशाअल्लाह हम पूरा प्रदेश और देश जीतेंगे।
जीत के बाद इमरान मसूद। @Imranmasood_Inc pic.twitter.com/cf7y9VxCRe
— Ammar Khan (@AmmarSageer) June 4, 2024
मुझे हर धर्म के लोगों ने वोट दिया : मसूद
जीत के बाद इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। इमरान ने कहा कि उन्हें हर धर्म के लोगों ने वोट किया है। इमरान ने यह भी कहा कि मीडिया ने चुनाव से पहले उनके खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ी थीं। इसका सहारनपुर के लोगों ने जवाब दिया है। इमरान को प्रियंका गांधी ने जीत की बधाई फोन पर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।