'बकाया भुगतान नहीं तो मिल को गन्ना भी नहीं' नारे के साथ सहारनपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
सहारनपुर के अंबेहटा चांद गांव के किसानों ने गांगनौली चीनी मिल के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। पिछले ...और पढ़ें

अंबेहटा चांद में गांगनोली चीनी मिल के खिलाफ धरना देते किसान। जागरण
HighLights
गांगनौली चीनी मिल के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू।
दो वर्षों से बकाया गन्ना भुगतान न मिलने से किसान परेशान।
संवाद सूत्र, बड़गांव (सहारनपुर)। 'भुगतान नहीं तो गन्ना भी नहीं' के नारे के साथ अंबेहटा चांद गांव के किसानों ने सहारनपुर-बडगांव मार्ग पर टेंट लगाकर गांगनौली चीनी मिल के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। गुस्साए किसानों ने गांव में चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र को भी नहीं लगने दिया।
क्षेत्र के लगभग सात गांवों का गन्ना गांगनौली चीनी मिल को सप्लाई किया जाता है। भुगतान न मिलने से पिछले दो वर्षों से हजारों किसान आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। बच्चों की शिक्षा, अगली फसलों की बोआई, खाद बीज, कीटनाशक वालों के कर्ज बंद हो गए हैं। भुगतान नही होने के कारण बच्चों के हाथ कैसे पीले होंगे? चीनी मिल ही नहीं, किसान जनप्रतिनिधियों से भी खफा हैं।
सोमवार को अंबेहटा चांद के किसानों ने अपने गांव में ही सहारनपुर-बड़गांव मार्ग पर टेंट लगाकर धरना देना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि वर्ष 2025 में दिसंबर में खरीदे गए गन्ने का भुगतान बजाज की गांगनौली चीनी मिल ने अब देना शुरू किया है, जबकि पिछले वर्ष 2026 का समस्त गन्ना भुगतान मिल पर बकाया है।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर में नई टाउनशिप के दूसरे फेज में प्लाट चाहिए तो आवेदन करें... छह दिसंबर तक किए जा सकते हैं आवेदन
किसान राजबीर सिंह फौजी ने कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होगा, तब तक इस वर्ष गन्ना खरीद नहीं होने देंगे। राकेश सिंह ने कहा कि जिला गन्ना अधिकारी से लेकर सभी अधिकारियों को अपनी पीड़ा से अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। कहा कि गन्ना हमारी मुख्य नकदी फसल है, जिसका भुगतान नहीं मिल रहा है और कोई सुनने वाला नहीं है। धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। धरना स्थल पर शिवकुमार सिंह, माटो, सुखपाल सिंह सहित काफी किसान मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।