पूर्व CM कल्याण सिंह के परिवार की बहू बनेंगी सहारनपुर की बेटी अंतरा, अलीगढ़ में संपन्न हुई सगाई की भव्य रस्म
सहारनपुर के वरिष्ठ पत्रकार देवेश त्यागी की बेटी अंतरा त्यागी की सगाई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र सौरभ सिंह ...और पढ़ें

अलीगढ़ में सगाई समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र सौरभ सिंह को अंगूठी पहनातीं सहारनपुर निवासी अंतरा त्यागी। सौ. स्वजन
HighLights
अंतरा त्यागी की सगाई कल्याण सिंह के पौत्र सौरभ सिंह से हुई।
अलीगढ़ में भव्य समारोह में संपन्न हुई सगाई की रस्म।
शादी 26 नवंबर को दिल्ली में होगी, देवेश त्यागी की बेटी।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहर के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार और प्रापर्टी कारोबारी देवेश त्यागी की पुत्री अंतरा त्यागी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की पौत्रवधु बनेंगी। शनिवार को अलीगढ़ में भव्य समारोह के बीच पूर्व मुख्यमंत्री के पौत्र और कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा के साथ अंतरा त्यागी की सगाई की रस्म पूरी हुई। इस दौरान उनके स्वजन के साथ ही सहारनपुर के कई लोग समारोह में शामिल हुए। बता दें कि कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह की सगाई भी शनिवार हो ही हुई है।
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहीं अंतरा त्यागी पेपर मिल रोड पर कपिल विहार निवासी देवेश त्यागी की पुत्री हैं। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के गांव मलपुरा के रहने वाले देवेश त्यागी सहारनपुर में बड़े केबल कारोबारी रहे हैं तथा काफी समय तक एक इलैक्ट्रानिक चैनल में पत्रकारिता करने के बाद वे वर्तमान में सहारनपुर में एक चैनल के ब्यूरो प्रभारी हैं। वे सहारनपुर और देहरादून में संपत्ति की खरीद-फरोख्त के कारोबार से भी जुड़े हैं।
बताया जाता है कि बेटी अंतरा त्यागी नोएडा से बीटेक कर रहीं थीं। इसी दौरान उनके सहपाठी रहे सौरभ सिंह के साथ उनकी नजदीकीयां बढ़ी। अलीगढ़ से फोन पर बातचीत के दौरान देवेश त्यागी ने बताया कि बेटी अंतरा की शनिवार को भव्य समारोह के बीच सगाई की रस्म पूरी हुई। इस दौरान उनकी पत्नी अनुराधा त्यागी के साथ ही परिवार के अन्य लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शादी समारोह 26 नवंबर को दिल्ली में होगा।