सहारनपुर में नई टाउनशिप के दूसरे फेज में प्लाट चाहिए तो आवेदन करें... छह दिसंबर तक किए जा सकते हैं आवेदन
सहारनपुर विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप के दूसरे चरण में प्लॉटों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, जिसमें अब ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सहारनपुर नई टाउनशिप के दूसरे चरण में प्लॉटों के आवेदन शुरू हुए।
6 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें, 50 लोगों ने रुचि दिखाई।
आधुनिक सुविधाएं: चौड़ी सड़कें, भूमिगत बिजली, पार्क, पार्किंग, एसटीपी।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित नई टाउनशिप के दूसरे फेज में प्लाट खरीदने को लेकर लोगों ने रुचि दिखानी शुरू कर दी है। दूसरे फेज में प्लाट आवंटन के लिए अब तक करीब 50 लोगों ने आवेदन किए हैं। सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) की ओर से योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। प्राधिकरण की इस आवासीय योजना के पहले चरण को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला था। पहले चरण में प्लाट के लिए तीन हजार से अधिक में आवेदन प्राप्त हुए थे। इसी को देखते हुए दूसरे चरण में 200 प्लाटों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। दूसरे चरण में प्लाट खरीदने के लिए छह दिसंबर तक कर सकते है आनलाइन आवेदन।
मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर योजना के पहले चरण में 513 आवासीय प्लाटों के लिए करीब 3300 आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। उपलब्ध प्लाटों की तुलना में छह गुना से अधिक आवेदन आए थे। इसके बाद दूसरे चरण में नए प्लाटों की खरीददारी शुरू हो गई है। 50 लोगों ने अब तक दूसरे चरण में प्लाट खरीदने के लिए आनलाइन आवेदन किए है। यदि किसी श्रेणी में आवेदन उपलब्ध प्लाटों से अधिक पाए जाते हैं तो नियमानुसार आवंटन की कार्रवाई की जाएगी।
एसडीए के अधिकारियों का कहना है कि न्यू टाउनशिप योजना का उद्देश्य शहरवासियों को आधुनिक और सुनियोजित आवासीय क्षेत्र उपलब्ध कराना है। इस नई टाउनशिप में नौ से 24 मीटर तक चौड़ी सड़कें, भूमिगत विद्युत लाइन, जलापूर्ति, सीवर और गैस आपूर्ति, खेल मैदान, पार्क और हरित क्षेत्र, वाहनों के लिए पार्किंग और ईवी चार्जिंग स्टेशन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, एसटीपी आदि की सुविधा होगी।