Saharanpur News: चाकू से गोदकर किशाेर की नृशंस हत्या, गांव से 500 मीटर दूर लहूलुहान हालत में मिला शव
सहारनपुर जिले के गांव डाल्लेवाला में 16 वर्षीय प्रिंस की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रिंस सोमवार शाम से लापता था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव से 500 मीटर दूर चकरोड पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के पिता की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। गांव डाल्लेवाला में 16 वर्षीय प्रिंस की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ग्राम प्रधान संजीव चौधरी ने बताया कि प्रिंस सोमवार शाम से गायब था। स्वजन ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह उसका छोटा भाई कार्तिक मामा के साथ खेत पर घूमने गया था। गांव से करीब 500 मीटर दूर चकरोड पर प्रिंस का लहूलुहान शव पड़ा था। वहीं पर उसकी साइकिल भी थी।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि प्रिंस की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक के पिता काका की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। मां गांव के सरकारी विद्यालय में खाना बनाती हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।