सहारनपुर में शादी की रस्में पूरी करा रहे पंडित और दूल्हे से मारपीट, चार पर कार्रवाई
नानौता के अनंतमऊ गांव के शिव मंदिर में शादी की रस्में पूरी कराते समय पंडित और दूल्हे के साथ कुछ ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
HighLights
अनंतमऊ शिव मंदिर में शादी की रस्में चल रही थीं।
कुछ युवकों ने पंडित और दूल्हे से गाली-गलौज, मारपीट की।
पुलिस ने चार आरोपियों पर शांति भंग का चालान किया।
संवाद सूत्र जागरण ,नानौता। क्षेत्र के गांव अनंतमऊ स्थित शिव मंदिर में शादी की पारंपरिक रस्में पूरी कराने के दौरान पूजा-अर्चना कर रहे पंडित और दूल्हे के साथ कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौज, हंगामा और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, छछरौली गांव निवासी सुनील कुमार के बेटे अंशुल की शादी गुरुवार को हरियाणा के करनाल में संपन्न हुई थी। स्वजन ने बताया कि शादी की कुछ पारंपरिक वैवाहिक रस्में अधूरी रह गई थीं। इन अधूरी रस्मों को पूरा कराने के लिए अनंतमऊ गांव निवासी पंडित सोनू शर्मा ने नवदंपति और उनके परिवार को अपने गांव के शिव मंदिर में बुलाया था।
मंदिर परिसर में जब दूल्हा-दुल्हन और उनके स्वजन मौजूद थे और पंडित विधि-विधान से पूजा करा रहे थे, तभी गांव के ही कुछ युवक वहां आ धमके। उन्होंने वहां चल रही पूजा-अर्चना का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पंडित और दूल्हे के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और उनके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट का प्रयास किया।
इस अचानक हुए हंगामे से मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं और स्वजन में खलबली मच गई। शोर-शराबा सुनकर इकट्ठा हुए स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद पीड़ित पंडित और दूल्हे के स्वजन ने तत्काल नानौता थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी।
यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: गुजरात में खुलेगा राज... उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का होगा नार्को टेस्ट
थानाध्यक्ष विकास चारण ने बताया कि इस संबंध में त्वरित कार्रवाई की गई है। शांति भंग करने के आरोप में गांव अनंतमऊ निवासी सचिन, राजवीर सहित कुल चार लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।
यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन बदमाशों के निशाने पर, एक ही रात में उड़ाया 960 लीटर डीजल... यूं हुआ राजफाश
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।