Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री श्याम वंदना महोत्सव को श्रद्धालुओं ने निकाली निशान यात्रा

    श्री श्याम वंदना महोत्सव से पूर्व गुरुवार को श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा श्री बालाजी धाम से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर देवीकुंड पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

    By Praveen KumarEdited By: Parveen VashishtaUpdated: Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM (IST)
    Hero Image
    श्री श्याम वंदना महोत्सव को निकाली निशान यात्रा

    सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में श्री श्याम सलोना सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में नौ सितंबर को आयोजित होने वाले श्री श्याम वंदना महोत्सव से पूर्व गुरुवार को श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा श्री बालाजी धाम से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर देवीकुंड पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ट्रस्ट अध्यक्ष अमित गर्ग बिट्टू ने बताया कि श्री श्याम वंदना महोत्सव देवीकुंड मेला मैदान में आयोजित होगा। निशान यात्रा में उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, यश बंसल, राजीव गुप्ता, रोबिन अग्रवाल, रोहित सिंघल, हरिओम सिंघल, विकास चौधरी, संजीव मित्तल, विनय गुप्ता, मनीष भारती, आकाश रस्तौगी, अभिषेक चावला मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नानौता : गुरुवार को नगर में लगने वाले गोगा म्हाड़ी मेले का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा जिला ध्यक्ष रक्षा नामदेव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक नामदेव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से मेले के भगत कालूराम भटनागर, सोनू राणा, आकाश प्रजापति, मनोज डिंपल, आकाश लांबा, सचिन गौतम, राहुल वर्मा, अशोक शर्मा, डा. योगेंद्र सैनी, वीरेंद्र, बंसल व सोनू सैनी आदि उपस्थित रहे।

    रासलीला में फूलों की होली व भगवान श्रीकृष्ण के रास पर झूम उठे दर्शक

    सहारनपुर, जेएनएन। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित रास-लीला में भगवान श्रीकृष्ण के गोपियों संग रास व फूलों की होली से न केवल वातावरण भक्तिमय हो गया। बल्कि दर्शक कृष्णमय होकर झूम उठे। 

    जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम रासलीला की ज्योति प्रचंड विधायक राजीव गुंबर, समाजसेवी विजय महेश्वरी, संजय व भरत कर्णवाल ने संयुक्त रूप से की। तत्पश्चात वृंदावन के बृज वृंदावन रास मंडल द्वारा सर्व प्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। रास मंडल संयोजक पं. कुंज बिहारी शर्मा ने भजनों के माध्यम से वातावरण को ऐसा भक्तिमय बनाया कि हर तरफ राधे कृष्ण की धूम हो गई। यही नहीं बृज के कलाकारों द्वारा भजनों पर भगवान श्रीकृष्ण का जो रास प्रस्तुत किया वह अपने आप में अनूठा रहा। यही नहीं महिला कलाकार द्वारा सिर पर 108 दीपों की जोत लेकर भगवान श्रीकृष्ण के संग जो रास प्रस्तुत किया उसपर दर्शक झूम उठे। मोर नृत्य भी सराहा गया। घंटों चले कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण संग जब गोपियों व दर्शकों ने फूलों की होली खेली तो पूरा क्षेत्र कृष्षमय हो गया तथा जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, आरएसएस के पूर्व विभाग प्रमुख कैलाशजी, राजीव गुप्ता, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, संयोजक गोपाल दास, यशपाल कोरी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवेश धवन ने किया।