पारुल ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी, प्रिसी बनी तीज क्वीन
महंगी में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय महंगी में हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
सहारनपुर, जेएनएन। महंगी में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय महंगी में हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेहंदी व क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। साथ ही छात्राओं ने हरियाली तीज पर झूले का आनंद लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में कु.पारुल ने प्रथम,कु.सना ने द्वितीय व कु.साक्षी तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं पर तीज क्वीन प्रतियोगिता में कु.प्रिसी प्रथम, कु.शालू द्वितीय व कु. काजल तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के बाद बालिकाओं ने सावन के गीतों पर झूले का आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के वार्डन मुकेश सैनी ने हरियाली तीज के त्योहार के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया व उनको बधाई दी। साथ ही विद्यालय स्टाफ ने मेहंदी व क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम आई प्रतिभाओं को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगीता अग्रवाल, रजनीश राठौर, नीलम, सुधीर कुमार,पम्पी सिंह, उमा, सुनीता आदि स्टाफ रहा। अंत में घेवर मिठाई का वितरण किया गया।
नानौता : हरियाली तीज के अवसर पर जहां नगर के ग्रीन फील्ड एकेडमी में मेंहदी, लोकगीत व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वहीं लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गंगा हाउस प्रथम ब्रह्मापुत्र हाउस द्वितीय तथा यमुना हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, प्रतियोगिता में ज्ञान का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए प्रबंधक सुशील राणा व प्रधानाचार्य पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से ज्ञान वर्धन होता है। इस अवसर पर सोमबीर सिंह पुंडीर,अशोक कुमार, विनोद कुमार, अजीत सिंह,विशाखा पुंडीर, भावना पुंडीर, मोनिका सिंह, रोजी खातून आदि उपस्थित रहे।
जबकि ग्रीन फील्ड एकेडमी में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में तनु व विरुल प्रथम, जहांनवी व छवि द्वितीय तथा मनु व इशिका ने तृतीय, लोकगीत प्रतियोगिता में टेरेसा हाउस प्रथम, फ्लोरेंस हाउस द्वितीय तथा यूरिया हाउस तृतीय स्थान पर रहा जबकि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में इंदिरा हाउस की लुबना व ईशा प्रथम, क्यूरी हाउस की अंशुल व प्रिया द्वितीय तथा फ्लोरेंस हाउस की अजका व निक्की तोमर तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए प्रधानाचार्य कुमुद पुंडीर द्वारा कहा गया कि बच्चों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा रहना चाहिए।
सी-117,
संवाद सूत्र रामपुर मनिहारान: हरियाली तीज का पर्व विभिन्न स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया। मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शनिवार को महर्षि दयानंद जूनियर हाई स्कूल में हरियाली तीज मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लिया और मेहंदी लगाई । मेहंदी प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रबंधक सुमित सिघल प्रधान अध्यापिका रूपा सिघल ने पुरस्कृत किया कर उनके उच्जवल भविष्य की कामना की गई। सरदार पटेल गोचर कन्या इंटर कॉलेज में भी तीज के पर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सी-118,119
संसू,गागलहेड़ी: हरियाली तीज पर पीजी पायस इंटर कॉलेज व मोंटफोर्ट स्कूल में मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सुंदर मेहंदी सजाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। पीजी पायस इंटर कालेज में अंशिका व मोंटफोर्ट में दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शनिवार दोपहर पीजी पायस इंटर कॉलेज व मोंटफोर्ट स्कूल में हरियाली तीज पर मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों कालेज की छात्राओं ने अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी के डिजाइन उकेर कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने पीजी पायस इंटर कालेज में अंशिका धीमान, नरगिस व खुशी सैनी ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोंटफोर्ट स्कूल में दीक्षा, आंचल डाबरे व आस्था ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य नीतू वालिया व प्रशांत अग्रवाल ने बच्चों को हरियाली तीज का महत्व बताया। निर्णायक मंडल में प्रिया यादव प्रदीप धीमान व विनय वर्मा शामिल रहे।
सारिका शर्मा सुनीता रिकी तानिया प्रिया गुप्ता आयुषी गुप्ता, दीपाली, रजनी, सारिका बब्बर, आंचल, सिमरन,अंजली शर्मा नीलम शर्मा मीनाक्षी रितु दत्त डोली यादव साक्षी वर्षा आरती शर्मा मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।