Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कृषि कानूनों को लेकर सीधे साधे किसानों को बरगलाने में लगा है विपक्ष: किरत सिंह

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 07 Feb 2021 08:01 PM (IST)

    गंगोह के गांव सलारपुरा में हुए एक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक किरत सिंह ने कहा कि विपक्ष कृषि कानूनों को लेकर सीधे-साधे किसानों को बरगला रहा है।

    Hero Image
    कृषि कानूनों को लेकर सीधे साधे किसानों को बरगलाने में लगा है विपक्ष: किरत सिंह

    सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह के गांव सलारपुरा में हुए एक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक किरत सिंह ने कहा कि विपक्ष कृषि कानूनों को लेकर सीधे-साधे किसानों को बरगला रहा है।

    विधायक किरत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की दुगनी आए करने के लिए कटिबद्ध है। नए कृषि कानूनों से किसानों का भला होगा लेकिन विपक्ष किसानों को बरगलाने पर लगा है। भाजपा सरकार ने हमेशा ही बिना भेदभाव के सबका भला किया है। इसलिए विपक्ष के बहकावे में नहीं आएं। विधायक कीरत सिंह के समक्ष काफी ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भाजपा में शामिल हुए लोगो का सम्मान किया। राज सिंह माजरा, पूर्व प्रधान संजय कंहेड़ा आदि मौजूद रहे।

    राजनीति में हिस्सेदारी के लिए एकजुट हो समाज : त्यागी

    देवबंद: युवा त्यागी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष कमल त्यागी ने कहा कि एकता में ही शक्ति है। इसलिए हमें राजनीतिक दलों की विचारधारा छोड़कर समाज की विचारधारा को अपनाना होगा।

    रविवार को नगर के एक सभागार में हुए मंच के कार्यक्रम में कमल त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज राजनीतिक रूप से बिखरा हुआ है। इस बिखराव को हमें आगामी विस चुनाव से पहले पहले दूर करना होगा। चरथावल चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में त्यागी समाज उसी राजनीतिक दल को अपना समर्थन देगा जो दल त्यागी समाज को आगे बढ़ाने का काम करेगा।

    कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा अतिथियों का प्रशस्ति पत्र देकर अभिनन्दन किया गया। अध्यक्षता सुभाष त्यागी व संचालन विकास त्यागी ने किया। अनिल त्यागी, मणिकांत त्यागी, विनोद कुमार त्यागी, सुमित त्यागी, रविकांत त्यागी, विक्की त्यागी, सौरभ त्यागी आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner