विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू सहारनपुर आवासीय योजना: 200 प्लाटों की बिक्री की तैयारी, दूसरे चरण में आवेदन इसी सप्ताह से शुरू

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:29 PM (IST)

न्यू सहारनपुर आवासीय योजना के दूसरे चरण में इसी सप्ताह से करीब 200 आवासीय प्लाटों के लिए आवेदन शुरू होने की उम्मीद है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. न्यू सहारनपुर आवासीय योजना का दूसरा चरण शुरू।

  2. इसी सप्ताह से करीब 200 प्लाटों के लिए आवेदन।

  3. सहारनपुर विकास प्राधिकरण कर रहा अंतिम तैयारियां।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित मां शाकंभरी देवी न्यू सहारनपुर आवासीय योजना में अपने आशियाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। योजना के दूसरे चरण में इसी सप्ताह करीब 200 आवासीय प्लाटों की बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।

सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) दूसरे फेज की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। योजना से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्लाटों की संख्या, क्षेत्रफल, कीमत और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

शहरवासियों में शुरुआत से ही खासा उत्साह

न्यू टाउनशिप योजना को लेकर शहरवासियों में शुरुआत से ही खासा उत्साह देखने को मिला है। पहले चरण में 513 प्लाटों के लिए करीब 3300 लोगों ने आवेदन किया था। आवेदकों की संख्या से स्पष्ट है कि शहर में आवासीय योजना के तहत प्लाट खरीदने की मांग काफी अधिक है।

पहले चरण में बड़ी संख्या में लोगों को प्लाट नहीं मिल सके थे। ऐसे में दूसरे चरण की शुरुआत से उन्हें एक बार फिर अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर मिलने की उम्मीद है। एसडीए की तरफ से दूसरे चरण में प्लाटों की बिक्री शुरू करने के लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

प्राधिकरण का प्रयास है कि योजना की सभी औपचारिकताएं पूरी कर इसी सप्ताह प्लाटों की उपलब्धता और आवंटन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। इसके साथ ही इच्छुक लोगों को आवेदन करने के लिए निर्धारित समय और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्लाट की खरीददारी के लिए लोगों को आनलाइन आवेदन करना होगा।

न्यू टाउनशिप में दूसरे फेज में प्लाट की बिक्री के लिए इसी सप्ताह आवेदन करने की तैयारी की जा रही है। आनलाइन आवेदन करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी।

-सार्थक शर्मा, एक्सईएन सहारनपुर विकास प्राधिकरण।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

यह भी पढ़ें- आंत तक फाड़कर कर दिया था लहूलहान, सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने ली मासूम की जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।