स्थाई कब्जों पर जमकर दौड़ा निगम का बुलडोजर
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शारदा नगर चौक से लेकर कचहरी पुल तक के स्थाई कब्जों पर निगम का बुलडोजर तेजी से दौड़ा। अवैध कब ...और पढ़ें

सहारनपुर, जेएनएन। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शारदा नगर चौक से लेकर कचहरी पुल तक के स्थाई कब्जों पर निगम का बुलडोजर तेजी से दौड़ा। अवैध कब्जे ध्वस्त कराने के साथ ही 5600 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
नगर मजिस्ट्रेट डा. पंकज वर्मा के निर्देशन में नगर निगम प्रवर्तन अधिकारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता सोमवार को शारदा नगर क्षेत्र पहुंचा था। क्षेत्र में सड़कों पर कब्जा कर कारोबार कर लोगों को चेतावनी देने पर पहले तो लोग स्थाई टीन शेड व कब्जे हटाते दिखाई दिए लेकिन बाद में इससे किनारा कर गए। तब निगम की टीम ने सड़कों पर किए स्थाई व अस्थाई कब्जों को बुलडोजर से हटाने का कार्य शुरू किया तो कुछ लोग विरोध पर उतर आए तथा पहले खलासी लाइन की गड्ढा युक्त सड़क का सुधार करने की मांग शुरू कर दी। बाद में पुलिस द्वारा लोगों को हटाने पर अभियान शुरू किया गया तथा शारदा नगर, खलासी लाईन चौक से लेकर करीब ढाई किमी दूर स्थित कचहरी पुल तक स्थाई कब्जों को ध्वस्त कराया गया। निगम की सख्त कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुधाकर, आनंद कुमार, विकास शर्मा के अलावा अतिक्रमण प्रभारी दानिश हैदर नकवी, कैप्टन नरेश चंद अवाम, सूबेदार मेजर प्यार सिंह, नायब सूबेदार विक्रम, प्रवीन, पवन आदि मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।