मानसी त्यागी बनी एक दिन की विद्यालय इंचार्ज
नानौता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिन के लिए क्षेत्र के गांव कचराई उच्च. प्रा. वि. (मर्ज) की इंचार्ज बनी कक्षा छह की छात्रा मानसी त्यागी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया है।

सहारनपुर, जेएनएन। नानौता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिन के लिए क्षेत्र के गांव कचराई उच्च. प्रा. वि. (मर्ज) की इंचार्ज बनी कक्षा छह की छात्रा मानसी त्यागी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया है।
बुधवार को प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार द्वारा एक दिन के लिए विद्यालय की बनाई गई इंचार्ज की भूमिका के रूप में मानसी त्यागी ने विचार प्रकट करते हुए बच्चों को शिक्षा संबंधी जानकारी दी और उनकी बातों को सुना। कहा कि जिदगी में कोई काम मुश्किल नहीं है। कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर लगन के साथ की गई मेहनत उन्नति के शिखर पर ले जाने का काम करती है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार द्वारा बच्चों को शपथ दिलाई गई कि हमेशा महिलाओं का सम्मान करेंगे। उन्होंने एक श्लोक
यत्र पूज्यंते नारी यत्र रमंते देवता
पढ़ते हुए कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहां स्वर्ग होता है। नारी के बिना सृष्टि का निर्माण संभव नहीं है। नारी ईश्वर की एक अमूल्य रचना है, जिसके बिना घर, परिवार व संसार सब सूना है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, सचिन कुमार, संदीप शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रीती त्यागी, गरिमा गुप्ता, काजल, पूनम, किरण देवी, आकाश देवी आदि उपस्थित रहे।
दुष्कर्म के आरोपित को भेजा जेल
नागल : पुलिस ने 23 दिन पूर्व अपहरण कर किशोरी से जबरन शादी कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से 15 फरवरी को एक 16 वर्षीय किशोरी का गांव के युवक ने उसका स्कूल से घर लौटते हुए अपहरण कर लिया था। युवक ने पंजाब के होशियारपुर जाकर एक गुरुद्वारे में किशोरी से शादी कर ली थी और तभी से वह इधर-उधर रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। छह मार्च को युवती के परिजनों ने गांव के ही सुधीर पुत्र देशराज को नामजद करते हुए अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने किशोरी को नागल रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया था तथा आरोपी युवक को गांव से सोमवार रात करीब नौ बजे गिरफ्तार करना बताया है। पकड़े गए युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है तथा किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण एवं 164 के बयान दर्ज कराते हुए बालिका गृह में भेज दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।