Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saharanpur News: पहले भौंकी फिर सांप के कर दिए टुकड़े... जान देकर डॉगी ने मालिक को बचा लिया

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 08:02 AM (IST)

    एक पालतू कुतिया ने अपनी जान देकर परिवार को सांप से बचाया। कुतिया ने सांप को छत पर ले जाकर उसके तीन टुकड़े कर दिए जिससे उसकी जान चली गई। परिवार ने सुबह कुतिया और सांप दोनों को छत पर मृत पाया। कुतिया के साहस और बलिदान की गांव में चर्चा है। डॉक्टर ने सांप काटने पर तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी है।

    Hero Image
    सांप से लड़कर परिवार के लोगों की जान बचाने वाली कुतिया।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। श्वानों की वफादारी की यूं ही मिसाल नहीं दी जाती है। पालतू डोगी ने जान देकर अपने मालिकों की जान बचा ली। घर में घुसे खतरनाक सांप का स्वजन को पता नहीं चला। उनकी पालतू डोगी ने अपनी जान की परवाह किए बगैर सांप पर हमला बोलकर छत पर ले गई। वहां सांप के तीन टुकड़े कर दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वजन को घटना का पता सुबह चला। सांप और डोगी के शव छत पर मिले। उसकी शरीर पर सांप के डसने के निशान थे। जगपाल सिंह के पोते सचिन व उसकी मां राजेश देवी सोमवार रात घर के आंगन में मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। जगपाल सिंह ने बताया कि घर में एक डोगी पाल रखी थी। रात में घर में घुसे नाग को देखकर डागी जोर-जोर से भौंकती रही।

    कुतिया के भौंकने पर नहीं दिया ध्यान

    स्वजन ने सोचा कि घर में बिल्ली होगी। इसको देखकर वह भौंक रही है। अंधेरे में सांप और डोगी की छीनाझपटी हुई। पकड़े जाने पर सांप ने डोगी को डस लिया, लेकिन बहादुर डोगी उसे छत पर ले गई और तीन टुकड़े कर दिए। जहर चढ़ने की वजह से डोगी ने भी दम तोड़ दिया। सुबह छत पर सांप तीन हिस्सों में कटा पड़ा था। वहीं पर डोगी भी मृत पड़ी थी।

    गंगोह सीएचसी प्रभारी डा. रोहित वालिया ने बताया कि बरसात में सांप निकलने की घटना अधिक होती हैं। अप्रिय घटना होने पर सीधे सीएचसी आएं। यहां स्नेक एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध है। झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़ें।