दो बाईपास का संगम दे सकेगा यातायात को रफ्तार
यातायात को रफ्तार देने के लिए इन दिनों महानगर की सीमाओं पर दो बाईपास का निर्माण चल रहा है। मिनी बाईपास को दिल्ली-यमुनोत्री बाईपास के साथ यदि दिल्ली रोड पर जोड़ा जाए तो इससे महानगर को एक रिग रोड मिल सकेगी। 2016 से स्वीकृत 9.9 किमी मिनी बाईपास का निर्माण छह वर्षों में भी पूरा नहीं हो सका है।

सहारनपुर, जेएनएन। यातायात को रफ्तार देने के लिए इन दिनों महानगर की सीमाओं पर दो बाईपास का निर्माण चल रहा है। मिनी बाईपास को दिल्ली-यमुनोत्री बाईपास के साथ यदि दिल्ली रोड पर जोड़ा जाए तो इससे महानगर को एक रिग रोड मिल सकेगी। 2016 से स्वीकृत 9.9 किमी मिनी बाईपास का निर्माण छह वर्षों में भी पूरा नहीं हो सका है। वहीं दिल्ली-यमुनोत्री बाईपास का 200 करोड़ की लागत से 19.5 किमी का निर्माण शुरू हो चुका है। करीब 15 माह के भीतर यह काम पूरा हो जायेगा।
मिनी बाइपास प्रोजेक्ट
लोक निर्माण विभाग के मिनी बाईपास के प्रस्ताव को प्रदेश शासन ने वर्ष-2016 में स्वीकृति दी थी। 9.9 किमी लंबे बाईपास को करीब 40 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया था। मार्ग की चौड़ाई 15 मीटर है। ढमोला नदी और रेल लाइन पर पुल के निर्माण का काम प्रगति पर है। मल्हीपुर रोड से दिल्ली रोड की ओर कई स्थानों पर भूमि के अधिग्रहण का काम अभी तक लटका है, जिससे प्रोजेक्ट में बाधाएं आ रही हैं।
दिल्ली-यमुनोत्री बाईपास प्रोजेक्ट
222 करोड़ की लागत से बनने वाला 19.5 किमी मार्ग गंगोह रोड, अंबाला रोड, चिलकाना रोड को काटता हुए बेहट रोड पर गांव देवला के पास निकलेगा। बाईपास निर्माण को 15 माह की समय सीमा निर्धारित की गई है।
दिल्ली रोड से जुड़ेंगे दोनों बाइपास
-मिनी बाइपास टपरी रोड से आरंभ होकर रेलवे लाइन पर बनने वाले ब्रिज से होकर शेखपुरा से होते हुए गांव रामनगर के बाहर से होकर मल्हीपुर रोड और राजवाहा पटरी को काटते हुए दिल्ली रोड पर लिक करेगा।
-दिल्ली रोड से ही दिल्ली-यमुनोत्री बाइपास आरंभ हो रहा है। जिला मुख्यालय से दिल्ली रोड पर करीब आठ किमी की दूरी से दिल्ली-यमुनोत्री बाईपास का निर्माण शुरू हो चुका है।
दोनों बाईपास को जोड़ने का लाभ
मिनी बाईपास को यदि दिल्ली रोड की चैनेज 155.600 के स्थापन पर चैनज 155.400 के सामने जोड़ दिया जाए तो सहारनपुर का आधा रिग रोड तैयार हो जायेगा। पूर्व विधायक संजय गर्ग ने इस बारे में मंडलायुक्त को पत्र भेजा था।
इनका कहना है
मिनी बाईपास के निर्माण की बाधाएं दूर कर ली गई हैं। जल्द ही बाईपास का काम पूरा कर लिया जाएगा। दोनों बाईपास को दिल्ली रोड पर एक साथ जोड़ने के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जायेगी।
-सीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।