Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रीड़ा भारती ने किया कोच व खिलाड़ियों का अभिनंदन

    खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती द्वारा कोच व खिलाड़ियों को स्व. मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    By JagranEdited By: Updated: Tue, 07 Sep 2021 11:15 PM (IST)
    Hero Image
    क्रीड़ा भारती ने किया कोच व खिलाड़ियों का अभिनंदन

    सहारनपुर, जेएनएन। खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती द्वारा कोच व खिलाड़ियों को स्व. मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिदू महासंघ के अध्यक्ष ने बताया कि क्रीड़ा भारती राष्ट्र व्यापी खेल संगठन है, जिसमें शारीरिक और मानसिक खेल का प्रशिक्षण दिया जाता है। संगठन पूरे भारत में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य स्वदेशी व परंपरागत खेलों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से ताइक्वानडो कोच प्रियंका चौहान व अभिषेक चौधरी, एथलेटिक्स कोच सुधीर शर्मा, जूडो कोच काशी नरेश यादव, कबड्डी कोच संजीव कुमार, क्रिकेट कोच गौरव कुमार बाक्सिग कोच प्रताप सैनी, एथलेटिक्स कोच संदीप रंधावा, ताइक्वानडो व कबड्डी कोच नीरू त्यागी, बैडमिटन कोच रोहित कुमार व लांग जंप भूपेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में खुशी त्यागी, शौर्य त्यागी, राघव वर्मा, प्रिया शर्मा, रवि सैनी, सोनू विश्वकर्मा, मोहित, आर्यन सैनी, दीक्षा, रजत अरोड़ा, अनुज, शगुन चौधरी, गर्वित सैनी, मिस्टी अरोड़ा, रजत, विवेक, छवि, अभिषेक गौर, आयुषी, रजनी, नीरज यादव, तनवी चौधरी, दिव्यम अरोड़ा, सार्थक सोम, अंजली शर्मा, प्रिस कुमार, विजय कश्यप, नंदनी शर्मा, हर्षित राणा शामिल हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, राजेन्द्र अटल सुभाष चौधरी, मौसम भारती, प्रियंका चौहान डा. डैनी सक्सेना का विशेष योगदान रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही सरकार: पुंडीर

    संवाद सूत्र, बिहारीगढ़ : विकास खण्ड मुजफ्फराबाद के अन्तर्गत गावं खुशहालीपुर कलां में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश कार्यकारिणी किसान मोर्चा भाजपा सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि साहब सिंह पुंडीर ने फीता काट कर किया। वहीं मिशन शक्ति व तहत पोषण माह के तहत पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे साहब सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रदेश सरकार समय-समय पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को समाज हर तरह से पूरा सम्मान देने की बात करते हुये कहा कि भाजपा सरकार में नारी के सम्मान व सुरक्षा के लिये बेहतर काम किया जा रहा है। थाने से लेकर गांव दर गांव मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना सुपरवाईजर संयोगिता व नीलम रानी ने संयुक्त रूप से पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं को विशेष जानकारियां देते हुये जागरूक किया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान धर्मराज, त्रिलोक चन्द राठौर, विस्तारत दीपक प्रजापति, गुडडू पंडित, दर्शन सिंह, नरेंद्र राणा, संदीप वर्मा, अंकित चौहान सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री किशोरी देवी, मधू शर्मा, सुधा पांडेय, अनिता शर्मा, पूनज सैनी, ममता, साुभलेश, मीना आदि मौजूद रही।