Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसान जन जागरण यात्रा रोकी, विधायक समेत सपा नेता नजरबंद

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 07 Dec 2020 11:27 PM (IST)

    कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    किसान जन जागरण यात्रा रोकी, विधायक समेत सपा नेता नजरबंद

    सहारनपुर, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर निकाली जा रही किसान जन जागरण यात्रा को देखते हुए पुलिस ने सपा विधायक संजय गर्ग को सुबह आठ बजे से ही उनके आवास पर नजरबंद कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देशभर में किसान नए कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर लगातार कानून में संशोधन की मांग पर अड़ा है, प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसान जन जागरण यात्रा निकालने का निर्णय लिया, जिसका आज पहला दिन था। इसे देखते हुए अधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के नगर विधायक संजय गर्ग को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही नगर के चारों कोनों से सपा नेता एवं कार्यकर्ता उनके घर पहुंचने लगे अैर नारेबाजी कर रोष प्रकट करने लगे। उनके नारे 'किसान की आय बढ़ाओ, खेती किसानी बचाओ। जय जवान जय किसान। काला कृषि कानून-वापस लो। किसानों की आय दोगुनी करो। एमएसपी की गारंटी दो। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ के बकाया का तुरंत भुगतान करो।

    नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि किसान जन जागरण यात्रा से एक हफ्ते तक किसानों को घर-घर, खेत-खलियान जाकर जागरूक करने का काम करेगी। अत: कल सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके भारत बंद में सहयोग करें।

    उधर, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन को तीतरो स्थिति उनके आवास, पूर्व मंत्री सरफराज खान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद गाड़ा , अब्दुल गफूर आदि को भी सुबह ही उनके घरों में नजर बंद कर मकानों के बाहर पुलिस लगा दी गई। शाम करीब साढे चार बजे पुलिस का हटना शुरू हो गया है।