उप्र कोआपरेटिव के डायरेक्टर बने बिजेंद्र कश्यप जोरदार स्वागत
उप्र कोआपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर चुने गए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप का जुलूस निकालकर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर भाजपा विधायकों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें पगड़ी पहनाई।
सहारनपुर, जेएनएन। उप्र कोआपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर चुने गए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप का जुलूस निकालकर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर भाजपा विधायकों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें पगड़ी पहनाई।
उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप के स्वागत समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें साधारण कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। महापौर संजीव वालिया व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह जुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर कार्य कर रही है। जबकि पूर्व की सरकारों ने देश का लूटने का काम किया है। विधायक चौधरी किरत सिंह एवं देवेंद्र निम ने जिलाध्यक्ष के पगड़ी पहनाकर बिजेंद्र कश्यप का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिजेंद्र कश्यप को पार्टी ने उनकी निष्ठा का इनाम दिया है। भाजपा सरकारों ने जीएसटी कानून, धारा-370 समाप्त करना, समान नागरिक संहिता सभी मुद्दों पर दोनो सदनों में कानून के माध्यम से बिल पास कराकर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर व महावीर सिंह राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकारों ने ऐतिहासिक फैसले लेकर देश के कोने-कोने में सड़कों का जाल बिछाया है। अपने स्वागत से गदगद बिजेंद्र कश्यप ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। इस मौके पर यशवंत राणा, राजेश बाल्मीकि, अजीत राणा, सत्यपाल सिंह, डा. पवन सवई, विपिन भारती, सारिका वालिया, अरुण राठी, डा. ओमपाल, शीतल बिश्नोई, नीरज चौहान, आजाद कश्यप, विश्वास कश्यप, संदीप कश्यप, शीशपाल कश्यप, नाथीराम कश्यप, प्रीतम प्रधान, शिवसिंह कश्यप एडवोकेट आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री डा. पवन सवई ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।