Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: पत्नी की जिद ने ली पति की जान! वजह जान हैरान हो जाएंगे आप, ये है पूरा मामला

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 08:31 PM (IST)

    सहारनपुर में एक युवक की दूसरी शादी 2013 में कोलकी निवासी बीरबल की पुत्री बेबी से हुई थी। बेबी के पहले से ही रसूलपुर थाना देवबंद निवासी सौरभ नाम के युवक के साथ संबंध थे। बेबी काफी समय से सौरभ के साथ देवबंद में रहती थी। बीती रात में पति-पत्नी के बीच हुई कलह के बाद रात में सोनू ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी।

    Hero Image
    ससुराल में पत्नी के इंकार करने पर पति ने जान दी।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर।  कोलकी ससुराल में आए दामाद सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पत्नी बेबी ने पति के साथ जाने से साफ इनकार किया था। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। जिस पर शुक्रवार रात्रि दोनों में कलह हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरी गोविंदपुर निवासी 36 वर्षीय सोनू पुत्र कबाड़ी की दूसरी शादी 2013 में कोलकी निवासी बीरबल की पुत्री बेबी से हुई थी। बेबी के पहले से ही रसूलपुर थाना देवबंद निवासी सौरभ नाम के युवक के साथ संबंध थे। बेबी काफी समय से सौरभ के साथ देवबंद में रहती थी।

    बेबी एक दिन पूर्व ही सौरभ के साथ अपने घर आई थी। जिसकी जानकारी होने पर सोनू भी ससुराल पहुंचा व बेबी को साथ चलने को कहा, लेकिन बेबी ने साथ जाने से साफ इंकार कर दिया।

    शुक्रवार रात में पति-पत्नी के बीच हुई कलह के बाद रात में सोनू ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। एसओ प्रवेश शर्मा ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

    comedy show banner
    comedy show banner