Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह-सुबह भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पहुंची भारी फोर्स, Waqf Amendment Bill को लेकर कही थी ये बात

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 04:16 PM (IST)

    भीम आर्मी जय भीम के अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल को वक्फ संशोधन बिल के विरोध में दिल्ली कूच की घोषणा के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। इंस्पेक्टर सूबेसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। नौटियाल ने इसे संवैधानिक आजादी का हनन बताया और कहा कि उनका संगठन मुस्लिम समाज के साथ खड़ा है। उन्होंने जंतर मंतर पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

    Hero Image
    पुलिस ने भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया घर में नजर बंद

    जागरण संवाददाता, बेहट (सहारनपुर)। भीम आर्मी जय भीम के अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल द्वारा वक्फ संशोधन बिल के विरोध में दिल्ली कूच करने की घोषणा के बाद पुलिस ने शुक्रवार की सुबह ही उन्हें उनके आवास पर नजर बंद कर दिया। इंस्पेक्टर सूबेसिंह घंटों पुलिस बल के साथ उनके आवास पर मौजूद रहे और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भीम आर्मी जय भीम के अध्यक्ष के वक्फ संशोधन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचने की खबर लगते ही पुलिस सतर्क हो गई और सुबह से ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मोहल्ला खालसा में स्थित आवास को छावनी बना दिया गया। इस मौके पर जारी बयान में मनजीत सिंह नौटियाल ने कहा कि उनकी संवैधानिक आजादी को छीना जा रहा है।

    भाजपा देश में तानाशाही चला रही है। भीम आर्मी जय भीम हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है। वक्फ कानून में बदलाव मुसलमानों के खिलाफ है। ऐसी स्थिति में उनका संगठन मुस्लिम समाज के साथ मजबूती से खड़ा है और संविधान हाथ में लेकर इसका विरोध करेगा। इसके लिए संवैधानिक लड़ाई लड़ी जाएगी।

    मुस्लिम समाज से शांति बनाए रखने की अपील

    उन्होंने मुस्लिम समाज से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो वह जंतर मंतर पर आंदोलन करने की जल्द ही घोषणा करेंगे। इंस्पेक्टर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें नजर बंद किया गया है।