Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा ऐतिहासिक धनराज सरोवर

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 19 Feb 2021 11:16 PM (IST)

    छुटमलपुर क्षेत्र के मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव खुजनावर में ऐतिहासिक महत्व का धनराज सरोवर जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। निवर्तमान प्रधान राव नौशाद का कहना है कि करीब दस माह पहले डीएम अखिलेश सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ सरोवर का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन दिया था। मगर सरोवर की स्थिति आज भी जस की तस है।

    Hero Image
    जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा ऐतिहासिक धनराज सरोवर

    सहारनपुर, जागरण टीम। छुटमलपुर क्षेत्र के मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव खुजनावर में ऐतिहासिक महत्व का धनराज सरोवर जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। निवर्तमान प्रधान राव नौशाद का कहना है कि करीब दस माह पहले डीएम अखिलेश सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ सरोवर का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन दिया था। मगर सरोवर की स्थिति आज भी जस की तस है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताते चलें कि फतेहपुर कलसिया हाईवे पर स्थित मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव खुजनावर में करीब सौ बीघा का तालाब है। कथा प्रसंगों के अनुसार इसके किनारे भीम व हिडिब राक्षस के बीच युद्ध हुआ था। युद्ध में भीम ने हिडिब राक्षस को मारकर उसकी बहन हिडिबा से गंधर्व विवाह कर लिया था। तभी से इसे धर्मराज युधिष्ठर के नाम पर धनराज सरोवर के नाम से जाना जाता है। ऐतिहासिक महत्व का यह सरोवर करीब सौ बीघा क्षेत्र में फैला है। इसके एक छोर पर सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल का वृक्ष है और उसके नीचे खेड़ा भी बना है। जहां कई गांव के लोग पूजा व भंडारा करने के लिए आते हैं। सरोवर के पास सदियों पुरानी सात सतियां व सता भी है। ऐतिहासिक महत्व का यह सरोवर जीर्णोद्धार की बाट जोहते-जोहते पूरी तरह से जलविहीन हो चुका है। पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे सरोवर से लगातार मिट्टी के उठान से इसका सीना छलनी हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दस माह पहले डीएम अखिलेश सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ सरोवर का निरीक्षण किया था और इसके सौंदर्यीकरण का आश्वासन भी दिया था। दस माह से अधिक का समय गुजरने के बाद भी इसकी स्थिति जस की तस बनी है। सारिक राव, अयाज राजपूत, राव नौशाद, राव साजिद, राव राहत खां व डा. इफ्तखार अहमद आदि ग्रामीणों ने इस सरोवर का सौंदर्यकरण कराने की मांग की है।