Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Green Field Road: ग्रीन फील्ड रोड से सहारनपुर-पांवटा साहिब का सफर होगा आसान! हिमाचल और हरियाणा की घट जाएगी दूरी

    Updated: Sat, 24 May 2025 01:47 PM (IST)

    सहारनपुर से पांवटा साहिब को जोड़ने वाली ग्रीन फील्ड रोड का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 10 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 45.80 करोड़ रुपये खर्च हों ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सहारनपुर से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब को जोड़ने वाली ग्रीन फील्ड रोड के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। 10 किमी लंबी और सात मीटर चौड़ी रोड के निर्माण पर 45.80 करोड़ की लागत आएगी। रास्ते में यमुना नदी पर पुल का निर्माण प्रगति पर है। रोड के बनने से चिलकाना की ओर से हिमाचल प्रदेश और हरियाणा पहुंचना आसान हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीमावर्ती जिला होने के कारण अब सहारनपुर को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने की दिशा में रोड कनेक्टीविटी को बेहतर करने के तेजी से प्रयास किए जा रहे है। नकुड़ के गांव सढौली से यमुनानगर के गांव जठलाना तक 12 किमी मार्ग के निर्माण पर 118 करोड़ की लागत आएगी, इसके लिए भूमि खरीदने के लिए किसानों से सर्किल रेट के चार गुना पर सहमति बन चुकी है।

    नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के ही सहारनपुर-गंदेवड़ रोड पर ग्रीन फील्ड रोड पठेड़ से पंचकुंआ होकर ननौली जाने वाले मार्ग से आल्हणपुर से होकर सीमावर्ती गांव सौंधेबांस तक जाएगा।पठेड़ से 10 किमी दूर यमुनानगर-पांवटा साहिब रोड पर जुड़ेगा। सात मीटर चौड़ी रोड के निर्माण के लिए 45.80 करोड़ की लागत आएगी।रोड के रास्ते में आल्हणपुर के निकट यमुना नदी पर पुल का निर्माण पहले से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।स्वीकृति मिलने के बाद भूमि खरीद आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरु होगा। विभाग को उम्मीद है कि एक वर्ष में यह ग्रीन फील्ड रोड बनकर तैयार हो जाएगा।

    जिला मुख्यालय से पांवटा साहिब की दूरी

    जिला मुख्यालय से बेहट-मिर्जापुर होते हुए हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की दूरी लगभग 75 किमी है। पठेड़ से जिला मुख्यालय की दूरी 19 किमी और इससे आगे बनने वाला ग्रीन फील्ड रोड 10 किमी है।

    हरियाणा के यमुनानगर से पांवटा साहिब मार्ग पर यह ग्रीन फील्ड रोड निकलेगा। विभाग के मुताबिक टी प्वाइंट से यमुनानगर की दूसरी 22 किमी और पांवटा साहिब की दूरी लगभग 38 किमी है। जिला मुख्यालय से पठेड़ के रास्ते ग्रीन फील्ड रोड से जाने पर पांवटा साहिब लगभग 67 किमी पड़ेगा।

    पठेड़ से 10 किमी बनने वाली ग्रीन फील्ड रोड से पांवटा साहिब पहुंचना आसान हो जाएगा।रोड के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। आरके सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-3