राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान से मजबूत बन रही ग्राम पंचायतें
प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास के पहिये से जोड़ रही है। ...और पढ़ें

सहारनपुर जेएनएन। प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास के पहिये से जोड़ रही है। जनपद सहारनपुर में वर्ष 2020-21 में 884 पंचायत भवनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसमें से 192 का स्थल चयन किया गया है। पांच पंचायत भवन पूर्ण किए जा चुके हैं।
जनपद सहारनपुर में वर्ष 2018-19 में ग्राम पंचायतों में तीन पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया। जिसमें 60 फीसदी धनराशि केंद्र सरकार एवं 40 फीसदी धनराशि राज्य सरकार की और से व्यय करते हुए निर्माण कार्य कराए गये हैं। इसी प्रकार वर्ष 2019-20 में 15 पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया। प्रदेश में 25 जनपदों में 50 करोड़ रूपये की लागत से जिला पंचायतों में रिसोर्स सेंटर की स्थापना की जा रही है। जिससे 8 सेंटर बन गये है। शेष निर्माणाधीन है जो शीघ्र पूर्ण हो जायेंगे। रिसोर्स सेंटरों के बनने से ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों सहित पंचायत विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों आदि को सरकार की विभिन्न योजनाओं नीतियों, कार्यक्रमों आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रदेश में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंर्तगत 24 जनपदों में 5 लाख प्रति सेंटर की लागत से 26 पंचायत लर्निंग सेंटर की स्थापना की गई है। इन पंचायत लर्निंग सेंटरों पर ग्रामीण स्तर के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, पंचायतों के कार्यो, उत्तरदायित्वों, अधिकारों आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंर्तगत ग्राम पंचायतों में जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए उसे सशक्त और मजबूत बनाया जा रहा है। ग्रामीण स्तर के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, अधिकारियों के क्षमता संवर्धन में भी तेजी लाई जा रही है। उनके कार्यो को अधिक से अधिक पारदर्शी एवं डिजिटाइजेशन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिये गये है। गांवों में भी डिजिटल रूप में कार्य हो इस पर सरकार ग्राम पंचायतों को डिजिटली सशक्त बनाने के लिए लैपटाप दिये जाने की कार्यवाही कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।