युवाओं का भविष्य संवारने को कार्य कर रही सरकार : डा. महेंद्र सैनी
देवबंद में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं को शिक्षित करने और उनके भविष्य के क्रियान्वयन के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं को शिक्षित करने और उनके भविष्य के क्रियान्वयन के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
रणखंडी गांव में बुधवार को हुए भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के मेहनत व परिश्रम से राष्ट्र प्रगति करता रहेगा। यदि युवा आलसी हो गया तो देश को पतन से नहीं बचाया जा सकता है। डा. महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि सरकार युवा शक्ति को नए भारत के निर्माण में शामिल करने को संकल्पित है। कहा कि मोदी सरकार की कोशिश लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की है। फिर चाहे वह स्किल इंडिया मिशन हो या स्टैंड अप इंडिया। भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है, उनके कंधों पर ही इस देश का भविष्य टिका हुआ है। इस मौके पर नितिन गुप्ता, योगेंद्र राणा, अंकित राणा, रवि राणा, अनुराग राणा, सुनील राणा, मनीष त्यागी, सोनित कश्यप, राहुल, विकास, तरुण कश्यप, संदीप राणा, सचिन सोम और अविनाश आदि मौजूद रहे। सरकार ने प्रत्येक वर्ग को आत्मनिर्भर करने का किया कार्य
नागल में श्रम विभाग द्वारा विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल ने कहा कि सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर करने का कार्य किया है। कहा कि रेहड़ी लगाने वाले व्यक्तियों के लिए भी सरकार ने 10 हजार रुपए के ऋण की व्यवस्था की है, उक्त धनराशि को लाभार्थी 1 वर्ष तक चुका सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से लेबर कोर्ट में पंजीकरण कराने को कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर विकास पाल ने इस दौरान 25 लोगों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। डाक्टर विकास पाल ने बताया कि उन्होंने अभी तक पात्र व्यक्तियों के 12336 कार्ड बनाए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख मास्टर विजेंद्र चौधरी ,अनिल शर्मा, केके श्रीवास्तव, नाजिया ,मुकेश माहेश्वरी, सतीश तायल, स्वराज सिंह, सत्येंद्र वैदिक, सरवन कुमार, सुधा सैनी, अनुज कुमार, तेजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।