Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरैया संरक्षण: पार्कों में घोंसले और चौराहों पर लगेंगे स्टेच्यू

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 15 Mar 2021 10:58 PM (IST)

    गौरैया संरक्षण को लेकर सहारनपुर नगर निगम भी संवेदनशील है। अपनी संवेदनाओं को मूर्तरूप देने के लिए नगर निगम प्रयास कई प्रयास कर रहा है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम जल्द ही गौरैया संरक्षण अभियान शुरू करेगा।

    Hero Image
    गौरैया संरक्षण: पार्कों में घोंसले और चौराहों पर लगेंगे स्टेच्यू

    सहारनपुर, जेएनएन। गौरैया संरक्षण को लेकर सहारनपुर नगर निगम भी संवेदनशील है। अपनी संवेदनाओं को मूर्तरूप देने के लिए नगर निगम प्रयास कई प्रयास कर रहा है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम जल्द ही गौरैया संरक्षण अभियान शुरू करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष्य में गिल कालोनी स्थित केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कालेज में नगर निगम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, कालेज के प्रबंधक केशोराम शर्मा, आवास परिषद के आवास अधिकारी अरिमर्दन सिंह गौर, डा.वर्षा अग्रवाल, टीम पाजिटिव के विकास शर्मा ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगरायुक्त ने लोगों से गौरैया को बचाने का आह्वान करते हुए कहा कि एक पक्षी को बचाने का अर्थ प्रकृति को बचाना है। प्रकृति ईश्वर का रूप है। यदि हम प्रकृति की सेवा करते हैं तो ईश्वर की सेवा करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया। इससे पूर्व पर्यावरणीय जागरुकता एवं मूल्य चेतना प्रकोष्ठ संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के नोडल अधिकारी डा. विनय सेठी ने गौरैया के लुप्त होने के कारणों की जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या, खेतों में अंधाधुंध रासायनिक खाद का प्रयोग, मोबाइल टावरों का रेडिएशन तथा हमारे घरों की संरचना और हमारी जीवन शैली बदलने का ही परिणाम है, मानव जीवन से जुड़ी गौरैया, राष्ट्रीय पक्षी मोर तथा राष्ट्रीय पशु बाघ आज संकट में है। डा.सेठी ने बताया कि विदेशों में जागरुकता के लिए चौराहों पर गौरैया के स्टेच्यू लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम को अरिमर्दन सिंह गौर, डा.वर्षा अग्रवाल, साहित्यकार डा.वीरेंद्र आजम व प्रधानाचार्य अंजू त्यागी ने भी संबोधित किया। संयोजक विकास शर्मा द्वारा नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व अरिमर्दन सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किये गए। कार्यक्रम में प्रेम कुमार शर्मा, जसविदर स्याल, मौ.अली आदि मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र कुमार ने किया।