Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगोह-करनाल वाया दौलतपुर मार्ग का शिलान्यास आज

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 30 Dec 2021 06:54 PM (IST)

    गंगोह-करनाल वाया दौलतपुर मार्ग की अब दशा सुधरने वाली है। शुक्रवार को लखनौती से यमुना पुल तक जाने वाली सड़का का शिलान्यास किया जाएगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    गंगोह-करनाल वाया दौलतपुर मार्ग का शिलान्यास आज

    सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह-करनाल वाया दौलतपुर मार्ग की अब दशा सुधरने वाली है। शुक्रवार को लखनौती से यमुना पुल तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

    करनाल जाने वाले यमुना पुल तक सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी थी। लखनौती तक सड़क का निर्माण करा दिया गया था लेकिन इससे आगे खराब सड़क की सुध नहीं ली गई थी। यमुना पुल का पिछले साल उद्घाटन कर दिया गया था लेकिन मार्ग सही न होने के कारण न तो इस मार्ग पर बसों का संचालन हो सका था और न ही अन्य वाहन चालकों को कोई आराम मिल रहा था। इस कारण बड़े वाहन दूसरे मार्ग से आ-जा रहे थे। लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले दिनों लखनौती-दौलतपुर मार्ग का टेंडर निकाला था जिस पर अब कार्य आरंभ होगा। शुक्रवार को सांसद प्रदीप चौधरी व विधायक कीरत सिंह निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। सड़क का पुल तक ही चौड़ीकरण किया जाएगा जिससे इस मार्ग पर चलने वालों को राहत मिल सके। इसके अलावा हरियाणा से आने वाले यात्रियों के स्वागत के लिए पुल के नजदीक ही यूपी गेट का निर्माण कराया जाएगा जिसका आरंभ भी शुक्रवार से हो जाएगा। सड़क निर्माण की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्टाक रजिस्टर में खामी पर राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    संवाद सूत्र,नकुड़: क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक ने राशन विक्रेता द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतने की शिकायत पर औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जांच में अधिकृत राशन विक्रेता के दुकान पर उपस्थित नहीं मिलने तथा स्टॉक रजिस्टर में भारी खामी मिलने पर राशन विक्रेता के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

    विकास खण्ड क्षेत्र के टिडौली गांव में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह पूर्ति निरीक्षक दीपंकर शर्मा व पूर्ति निरीक्षक आनंद प्रकाश रामपुर मनिहारान ने मैसर्स कृष्णा स्वयं सहायता समूह की अधिकृत उचित दर की विक्रेता श्रीमती असम बेगम की दुकान का औचक निरीक्षण किया। पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान अधिकारियों को अधिकृत विक्रेता श्रीमती आसमा दुकान पर उपस्थित नही मिलीं। मौके पर मौजूद आसमा के देवर ने दुकान के स्टॉक रजिस्टर आदि की जांच करायी। जांच के दौरान दुकान पर सूचना बोर्ड, मूल्य तथा अंत्योदय कार्ड धारकों की सूचि प्रदर्शित नही पाई गई। अधिकारियों को मौके पर स्टॉक रजिस्टर जांचने पर स्टॉक में 6 कुंतल गेहूं कम तथा 3 कुंतल चावल अधिक पाया गया। निरीक्षण के दौरान मौजूद माप तौल निरीक्षक को बाट-माप के प्रमाणीकरण साक्ष्य नहीं मिले।