Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्विज प्रतियोगिता में पांच स्कूल विजयी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 06 Dec 2020 11:08 PM (IST)

    संस्था संकल्प द्वारा दिव्यांग बचों और उनके परिवारों के बारे में भावी नागरिक स्कूल विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में पांच स्कूल विजयी रहे।

    Hero Image
    क्विज प्रतियोगिता में पांच स्कूल विजयी

    सहारनपुर, जेएनएन। संस्था संकल्प द्वारा दिव्यांग बच्चों और उनके परिवारों के बारे में भावी नागरिक स्कूल विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में पांच स्कूल विजयी रहे।

    रविवार को संस्था आनलाइन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरसावा एयरफोर्स स्टेशन के एओसी एयर कमोडोर अजय शुक्ला, आइटीसी के ब्रांच मैनेजर मार्केटिग मयंक जोशी व डा.राकेश कुमार रहे। मुंबई के आदित्यनाथ ने जनरल नालेज व डिसएबिलिटी क्विज प्रतियोगिता कराई। 600 मे से चिन्हि्त नौ स्कूलों से 36 प्रतिभागियों ने फाइनल में भाग लिया। पाइनवुड स्कूल, रेनबो स्कूल, एथेनिया स्कूल, सोफिया ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल व सेंट मैरी एकेडमी विजयी रहे। संस्था सचिव डा. रेखा कुमार ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में रोशनी, मीनाक्षी, प्रभा त्यागी, अर्जुन, पिकी व अवधेश का सहयोग रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनलाइन कार्यशाला में नई शिक्षा नीति पर किया मंथन

    सहारनपुर: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित आनलाइन शैक्षिक कार्यशाला में आत्म निर्भर भारत और नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर मंथन किया गया है। इस दौरान नई शिक्षा नीति से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिदुओं की जानकारी भी दी गई।

    रविवार को आनलाइन शैक्षिक कार्यशाला के प्रथम सत्र में संजय स्वामी ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में बताया। उत्तर-पूर्व राज्यों के संयोजक सुरेश चंद्र गुप्ता ने शिक्षा संस्कृति शिक्षा न्यास के वर्ष 2003 से 2020 तक के इतिहास की व्याख्या से सभी को अवगत कराया।

    शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रणजीत सिंह ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से संबंधित से महत्वपूर्ण अंश रखे। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रसाद शर्मा ने आत्म-निर्भर भारत और स्वावलंबन विषय पर जानकारी दी। विद्यालय शिक्षा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु ने जानकारी दी। न्यास के जिला संयोजक व नालंदा व‌र्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर डा. डैनी सक्सेना ने बताया कि उन्होंने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से पहले ही उसके कुछ अंशों को स्कूल में लागू करना आरंभ कर दिया है, जिनमें 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, अमर जवान ज्योति, नव-ग्रह वाटिका, पंचवटी वाटिका तथा यज्ञशाला की स्थापना और स्टेडियम का निर्माण आदि है। कार्यशाला में राज्य संयोजक समीर कौशिक, अध्यक्ष कैलाश, पर्यावरणविद संजय स्वामी, उत्तर-पूर्व राज्यों के संयोजक सुरेश गुप्ता सहित कई विद्वानों ने भागीदारी की।