Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भाजपा में गुटबाजी आई सामने, तूल पकड़ रहा जमीन सौदे का मामला; नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 02:05 PM (IST)

    सहारनपुर में सी-55 जमीन विवाद गरमा गया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप और सभासद अंकुर सैनी के बीच जमीन खरीद-बिक्री को लेकर विवाद पंचायत तक पहुंच गया है। बिजेंद्र कश्यप ने पूर्व विधायक नरेश सैनी और नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रहीं मंजू शर्मा पर मामले को शह देने का आरोप लगाया है। थाना फतेहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    भाजपा में गुटबाजी आई सामने, तूल पकड़ रहा जमीन सौदे का मामला

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप एवं सभासद अंकुर सैनी व सोविंदर कंबोज आदि के बीच जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर जारी विवाद अब तूल पकड़ रहा है। रविवार को बिजेंद्र कश्यप द्वारा बुलाई पंचायत में पूर्व विधायक नरेश सैनी व नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष की उम्मीदवार रहीं मंजू शर्मा पर भी मामले को शह देने के आरोप लगाए गए। थाना फतेहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को बिजेंद्र कश्यप ने बंसल बिहार में प्रतिष्ठान पर बुलाई गई पंचायत में बताया कि सोमेंद्र कांबोज व अंकुर सैनी आदि ने जिस जमीन का सौदा किया था, उसके बैनामा करने की तिथि अक्टूबर 2024 में समाप्त हो चुकी थी। इस लेन-देन से उनका सीधा संबंध नहीं था।

    महिलाओं को जान से मारने की धमकी

    यह जमीन सौदा आशीष कंबोज व सोविंदर कांबोज के बीच था। वह दोनों पक्ष में मध्यस्थता तक सीमित थे, परंतु सोविंदर कांबोज व अंकुर सैनी सहित 5-6 व्यक्तियों ने दो दिन पहले घर में घुसकर उन्हें तथा घर की महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी। इसकी रिपोर्ट थाना फतेहपुर में दर्ज कराई गई है।

    बिजेंदर कश्यप ने बैठक में सभी समर्थकों से आह्वान किया कि जिस प्रकार अंकुर सैनी पक्ष के सदस्य सोशल मीडिया पर उनकी छवि को खराब करने का अभियान चला रहे हैं, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। पंचायत में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    अंकुर सैनी, सोविंदर कंबोज व जोनी सैनी आदि ने पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप के साथ हुई बातचीत के आडियो मैसेज दिखाकर थानाध्यक्ष फतेहपुर से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। अंकुर सैनी पक्ष का कहना है कि उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी है, साथ हीबिजेंद्र कश्यप के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। यदि एक सप्ताह में उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो इसका सड़क पर विरोध किया जाएगा।

    अंकुर सैनी ने बताया कि वह शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर उक्त पूरे प्रकरण में प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देंगे। उक्त प्रकरण के बाद बेहट विधानसभा में पर्दे के पीछे जारी गुटबाजी अब सामने आ गई है। इसके और बढ़ने की आशंका से सामान्य कार्यकर्ता पार्टी हाई कमान की ओर निहार रहा है।

    बिजेंद्र कश्यप को जिलाध्यक्ष पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। इस प्रकरण की गूंज अब लखनऊ तक भी पहुंच गई है। अब कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। पार्टी में अपने समर्थकों को लामबंद करने में जुटे हैं।

    इसे भी पढ़ें: साहिल-मुस्कान से मिले मेरठ सांसद अरुण गोविल, 'श्रीराम' ने भेंट की रामायण; कही ये बात