विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएम एसएसपी ने देर शाम लिया शाकंभरी मेले में तैयारियों का जायजा

By JagranEdited By:
Published: Sun, 18 Oct 2020 11:05 PM (GMT+05:30)

बेहट में शनिवार को प्रथम नवरात्र से शाकंभरी सिद्ध पीठ पर शुरू हुए शारदीय नवरात्र मेले का देर शाम डीएम ...और पढ़ें

डीएम एसएसपी ने देर शाम लिया शाकंभरी मेले में तैयारियों का जायजा
डीएम एसएसपी ने देर शाम लिया शाकंभरी मेले में तैयारियों का जायजा

सहारनपुर, जेएनएन। बेहट में शनिवार को प्रथम नवरात्र से शाकंभरी सिद्ध पीठ पर शुरू हुए शारदीय नवरात्र मेले का देर शाम डीएम अखिलेश सिंह वह एसएसपी डॉ एस चनप्पा ने निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने इस अवसर पर जिला पंचायत सहित व्यवस्था में लगे सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीएम ने मेला शुरू होने के बावजूद बैरिकेडिग का कार्य पूरा ना होने पर मेले की व्यवस्था को संभालने वाली जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी सुमन लता को मेले की सभी व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ बढऩे पर बैरिकेटिग के कारण श्रद्धालुओं को लाइन में दर्शन कराने में परेशानी होगी। साथ ही डीएम ने मेला परिक्षेत्र में उन स्थानों पर पथ प्रकाश बढ़ाने के निर्देश दिए जहां अभी तक लाइट नहीं लगी है। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी के साथ ही सीओ विजय पाल सिंह व मेला प्रभारी हरेंद्र सिंह को कोविड-19 का मेला परिक्षेत्र में पालन कराने के निर्देश दिए।