विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर घर को दें बुर्ज खलीफा की चमक, सहारनपुर बाजार में डिजाइनर लाइटिंग और झूमर का क्रेज

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:19 PM (IST)

दीपावली पर घरों की सजावट में आधुनिकता का संगम दिख रहा है, जहां बुर्ज खलीफा थ्रीडी टावर, आकर्षक झूमर और डिजाइनर एलईडी लाइटें लोगों को खूब लुभा रही हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. दीपावली पर बुर्ज खलीफा थ्रीडी टावर और झूमर की धूम।

  2. कम बिजली खपत वाली आकर्षक डिजाइनर एलईडी लाइटें बनी पसंद।

  3. इलेक्ट्रिक पर्दे, फूलों की लड़ियां और पाइप झालर भी बाजार में।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दीपावली पर घरों की सजावट में आधुनिकता और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। बाजार में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर तैयार किए गए थ्रीडी टावर, आकर्षक झूमर और लालटेन शेप वाली लाइटें लोगों को खूब लुभा रही हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक डिजाइन वाली ये लाइटें घर के हर कोने को खास अंदाज देंगी।

पारंपरिक दीयों के साथ इन डिजाइनर लाइटों का इस्तेमाल दीपावली की सजावट को नया ट्रेंड दे रहा है। खास बात यह है कि कम जगह में भी इनसे घर को शानदार और शाही लुक दिया जा सकता है। इस बार बाजार में पारंपरिक सजावटी सामान के साथ आधुनिक डिजाइन की लाइटों की भी अच्छी रेंज उपलब्ध है।

दुकानों पर स्टार लाइट, डिस्को लाइट

बालकनी और बरामदे के लिए स्टैंडिंग दीपक, दरवाजों के लिए फूलों की लड़ियां, दीवारों के लिए इलेक्ट्रिक पर्दे और छतों के लिए आकर्षक झूमर लोगों की पसंद बने हुए हैं। दुकानों पर एलईडी बल्बों की लड़ियां, स्टार लाइट, डिस्को लाइट और इमेजिंग लाइट भी खूब नजर आ रही हैं।

खास बात यह है कि कम बिजली खपत में बेहतर रोशनी देने वाले आइटम खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में झूमर की कीमत 500 से 1500 रुपये तक है। अन्य सजावटी लाइटों के दाम उनकी डिजाइन और आकार के अनुसार अलग-अलग हैं।

झालरों की मांग अधिक

दुकानदार अभिषेक जैन, शिवम अग्रवाल और अमन का कहना है कि इस बार झालरों की मांग अधिक है। एलईडी झालरों में बिजली की खपत कम होने के साथ ही रोशनी भी आकर्षक रहती है। फूलों की लड़ियां, इलेक्ट्रिक गुलदस्ते और पाइप झालर के नए डिजाइन ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं।

दुकानदार अभिषेक ने बताया कि इलेक्ट्रिक पर्दे स्मार्ट और आधुनिक जीवनशैली के लिए इलेक्ट्रिक पर्दे सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें रिमोट कंट्रोल, मोबाइल एप या वायस असिस्टेंट के जरिए एक बटन दबाकर खोला या बंद किया जा सकता है। वहीं फूलों के गुलदस्ते किसी भी जगह में सकारात्मकता और प्राकृतिक सुंदरता जोड़ने का सबसे आसान तरीका हैं।

इसके साथ ही एलईडी झालरें घर की लाइटिंग को आकर्षक और त्योहार जैसा लुक देने के लिए जानी जाती हैं। पारंपरिक बल्बों की तुलना में एलईडी झालरें बहुत कम बिजली की खपत करती हैं और लंबे समय तक चलती हैं।

एलईडी झालरों की वैरायटी की लिस्ट व रेट

झालर का नाम लंबाई दाम (₹)
बुर्ज खलीफा थ्री डी टावर 70 मीटर 2200 - 2500
साधारण एलईडी झालर 15 मीटर 35 - 60
पिक्सल एलईडी झालर 15 मीटर 70 - 100
डायमंड एलईडी झालर 10 मीटर 100 - 150
कापर वायर मल्टीकलर 25 मीटर 170 - 200
शुगर केन एलईडी झालर 100 मीटर 450 - 550
बड़ी एलईडी झालर 70 मीटर 250 - 330
ई-पटाखा झालर 30 मीटर 1200 - 1300

यह भी पढ़ें- दीपावली पर स्वाति नक्षत्र और सौभाग्य योग का महासंयोग, जानिए लक्ष्मी-गणेश पूजा का सटीक मुहूर्त

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले सहारनपुर में सजा पटाखा बाजार: पांच जगहों पर लगेंगी 169 अस्थायी दुकानें, चेक करें लोकेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।