Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जिले की सबसे महत्वपूर्ण है देवबंद विधानसभा सीट

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 01 Feb 2022 10:40 PM (IST)

    देवबंद में जिला सहारनपुर की 05 देवबंद विधानसभा सीट सबसे ज्यादा हॉट सीट मानी जाती है। ऐतिहासिक व धार्मिक ²ष्टि से देवबंद की अलग ही महत्ता है।

    Hero Image
    जिले की सबसे महत्वपूर्ण है देवबंद विधानसभा सीट

    सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में जिला सहारनपुर की 05 देवबंद विधानसभा सीट सबसे ज्यादा हॉट सीट मानी जाती है। ऐतिहासिक व धार्मिक ²ष्टि से देवबंद की अलग ही महत्ता है। अधिकांशत: जिस दल का प्रत्याशी यहां से जीतता है। सूबे में उसी दल की सरकार बनती है। वर्ष 2012 से पहले इसे देवबंद विधानसभा के नाम से जाना जाता था। परिसीमन के बाद भी यह सीट देवबंद ही रही। परिसीमन में नानौता ब्लाक को देवबंद से अलग कर नवगठित गंगोह सीट के साथ जोड़ा गया। देवबंद विधानसभा सीट के अंतर्गत एक विकासखंड कार्यालय देवबंद आता है। यहां भाजपा की ममता त्यागी ब्लाक प्रमुख हैं। विधानसभा क्षेत्र में विकास की बात करें तो यहां एक निजी चीनी मिल है व यहां का गंडासा उद्योग प्रमुख है। देवबंद विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख शिक्षण संस्थान की बात करें तो इसमें एक राजकीय डिग्री कालेज, एक संस्कृत महाविद्यालय तथा विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम है। आजादी के बाद से यह सीट ठाकुर बाहुल्य रही है। जिस पर सबसे ज्यादा ठाकुर विधायक बनते रहे हैं। विधानसभा सीट पर 2012 के चुनाव में सपा से राजेंद्र सिंह राणा 66682 वोट लेकर 3050 वोट से निर्वाचित हुए थे। 2017 के चुनाव में यहां भाजपा के कुंवर बृजेश सिंह 102244 वोट लेकर 29400 वोट से विजयी निर्वाचित हुए थे। विधायक का रिपोर्ट कार्ड :

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    220 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना कराई

    देवबंद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजेश सिंह का दावा है कि पांच सालों में आई सभी विधायक निधि विकास कार्यों में खर्च की गई है। लो वोल्टेज की समस्या का निदान कराते हुए 220 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना कराई गई। नानौता से मंगलौर मार्ग उत्तराखंड सीमा तक स्टेट हाईवे घोषित कराते हुए उसका निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य। जड़ौदा पांडा क्षेत्र में नल्हेड़ा माइनर में टेल तक पानी न आने के कारण सिचाई के लिए किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए करोड़ों की लागत से दो परियोजनाओं को स्वीकृत कराया। इन पर काम चल रहा है। देवबंद से अंबेहटा शेखां, जखवाला, जड़ौदापांडा होते हुए अंबेहटा मोहन तक सड़क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण कार्य, सिड़की से झबरेड़ा मार्ग का सु²ढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य, महेशपुर से बुड्ढाखेड़ा मुजफ्फरनगर सीमा तक नौ किलोमीटर लंबे मार्ग का सु²ढ़ीकरण चौड़ीकरण समेत 5 सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत। बड़गांव में महाराणा प्रताप चौक का सुंदरीकरण, लालवाला रोड समेत विभिन्न संपर्क मार्गों व रजवाहे की पक्की पटरियों का निर्माण। सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया। भवनपुर से धर्मपुर के बीच काली नदी पर सेतु का निर्माण कार्य एवं ग्राम मीरगपुर मैं सिद्ध बाबा फकीरा दास जी के समाधि स्थल के सौंदर्य करण का कार्य कराया।

    बृजेश सिंह, विधायक (भाजपा) देवबंद में यह है जातीय समीकरण

    देवबंद विधानसभा सीट के जातिगत समीकरणों की बात करें तो इस सीट पर सर्वाधिक 1.10 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। दूसरे नंबर पर करीब 70 हजार अनुसूचित जाति मतदाता हैं। इनके बाद ठाकुर, गुर्जर, ब्राहम्ण, त्यागी आदि मतदाताओं की संख्या करीब सवा लाख है। वर्ष 2017 के चुनाव में इस सीट पर 3,27,564 मतदाता थे। इनमें महिला मतदाता की संख्या 1,49,757 व पुरुष मतदाता की संख्या 177796 थी। 2022 में कुल मतदाता

    कुल मतदाता----347527

    पुरुष मतदाता---185901

    महिला मतदाता--161611