सहारनपुर में मौसम का मिजाज बदला, घना कोहरा और बादल छाए, बारिश के आसार
सहारनपुर में मौसम ने तेजी से करवट बदली है, सुबह घना कोहरा और दोपहर में बादल छाने से ठंड बढ़ ...और पढ़ें

घना कोहरा।
HighLights
सुबह घना कोहरा, दोपहर में काले घने बादल छाए।
दृश्यता में भारी कमी, तापमान गिरा, ठंड में वृद्धि।
खतरनाक AQI स्तर जारी, अगले 48 घंटे में बारिश संभव।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जिले के मौसम ने एक बार फिर तेजी से करवट बदली है, सुबह घने कोहरे के बाद निकली धूप तथा दोपहर में काले घने बादलों के छाने से मौसम तेजी से बदला है तथा ठंड भी बढ़ी है। दृश्यता में भारी कमी दर्ज की गई है और दिन व रात का तापमान भी गिरा है।
शनिवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई, कोहरा इतना घना था कि कि 100 मीटर का दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह 8 बजे से पूर्व धूप निकली लेकिन 12 बजने से पूर्व ही अचानक आसमान पर काले घने बादल छाने से दृश्यता बेहद कम हो गई तथा वाहन हैड लाइट जलाकर निकलने को मजबूर रहे। बादलों के कारण शाम भी जल्दी ढली तथा ठंड बढ़ने से लोग हल्के गर्म कपड़ों में नजर आने लगे थे।
एक्यूआई का खतरनाक स्तर लगातार जारी
उधर एक्यूआई का खतरनाक स्तर लगातार जारी है। शनिवार की शाम आवास विकास क्षेत्र में वायु गुणवत्ता 187 रही है जबकि घंटाघर क्षेत्र में 209 दाल मंडी पुल पर 201 तथा अंबाला रोड पर 207 रही है। मौसम में बदलाव से पारा भी गिरा है तथा अधिकतम तापमान जहां 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
यह भी पढ़ें- मेरठ में हवा हुई जहरीली: AQI 367 पहुंचा, देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर; आज होगी बारिश
यह भी पढ़ें- UP Weather: बदल गया मौसम, मुरादाबाद में सुबह-सुबह बारिश, अब गिरेगा पारा-बढ़ेगी ठंड
आज हल्की बारिश की संभावना
राजकीय मौसम वेधशाला प्रभारी अमित कुमार अगले 48 घंटों के दौरान बादलों के छाए रहने के साथ ही कहीं कहीं बूंदाबांदी अथवा हल्की वर्षा की संभावना जता रहे है। गंगोह में भी मौसम के रंग बदलने से सवेरे ही घनी धुंध छा जाने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और चालकों को दिन में ही हेड लाइटें जलानी पड़ी।
सुबह लोग जब घरों से घूमने निकले तो उन्हें घनी धुंध से दो-चार होना पड़ा। आबादी क्षेत्र में तो फिर भी गनीमत थी लेकिन मैदानों में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई थी तथा लोग वापस लौट गए।