UP Weather: आज पश्चिमी यूपी में होगी बारिश, अब गिरेगा पारा-बढ़ेगी ठंड
पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इससे तापमान में ...और पढ़ें

UP Weather: बारिश की फाइल फोटो।
HighLights
पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार
तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना
उत्तर-पश्चिमी हवाओं से ठंड बढ़ेगी, कोहरे का असर भी
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। इससे तापमान में करीब पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 से 18 नवंबर के बीच प्रदेश के दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। तापमान में कमी के साथ सुबह और देर रात कोहरे का असर भी बढ़ सकता है।
अगले तीन दिनों में तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड
शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी अधिकतम 94 प्रतिशत और न्यूनतम 57 प्रतिशत रही। लखनऊ में रविवार को सुबह थोड़ी देर के लिए धुंध रहेगी, लेकिन इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार को धुंध और कोहरे की वजह से विभिन्न जिलों में दृश्यता काफी कम रही।
बरेली में शून्य रही थी दृश्यता
बरेली में शून्य दृश्यता और कुशीनगर में 50 मीटर रही। वहीं, मेरठ में 80, मुरादाबाद में 100 व आजमगढ़ में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। लखनऊ में सुबह के समय दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी के मौसम में बदलाव, दिन में धूप और रातें ठंडी; लोगों को सचेत रहने की सलाह
वहीं, शाहजहांपुर और मेरठ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद मुजफ्फरनगर में 14.8 डिग्री सेल्सियस और अयोध्या और इटावा में 15.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में सबसे तापमान कम 26.2 डिग्री सेल्सियस मुरादाबाद में दर्ज हुआ।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।