मेरठ में हवा हुई जहरीली: AQI 367 पहुंचा, देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर; आज होगी बारिश
मेरठ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जहाँ वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 367 तक पहुंच गया है। ...और पढ़ें
-1794711727521_m.webp)
घंटाघर से वैली बाजार।
HighLights
मेरठ का AQI 367, देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर
पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ा प्रदूषण, स्मॉग की चादर छाई
अगले 24 घंटे राहत नहीं, बारिश की संभावना बनी
जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ में वायु की गुणवत्ता चेतावनी के मानक तक पहुंच गई हैं। मेरठ और दिल्ली देश के दूसरे सबसे प्रदूषित शहर रहे। शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शाम चार बजे जारी सूची में दोनों जगहों का एक्यूआई 367 रहा। इसी समय गंगानगर में 441, शताब्दी नगर में 375, पल्लवपुरम में 377, जयभीमनगर में 341 और दिल्ली रुड़की बाईपास में 328 आंका गया।
पश्चिम विक्षोभ के आने के बाद मेरठ में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा है। दिन में हल्के बादल छाए रहे और स्मॉग की चादर दिन में भी नजर आई।
आज बादल छाए रहेंगे हल्की बरसात की संभावना
इससे पहले शनिवार की शाम को भी बादल छाए रहे। आगामी 24 घंटों तक वायु प्रदूषण से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने रविवार को बादलों के और सघन होने की संभावना जतायी है। बरसात भी हो सकती है।
शनिवार शाम चार बजे गंगानगर में एक्यूआइ 441
सीपीसबी के मानकों में 300 से 400 एक्यूआई बेहद खराब और 400 से 500 के बीच खतरे का सूचक माना जाता है। गंगानगर में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे पीएम 2.5 की मात्रा 500 के उच्चतम मान पर बनी रही। वहीं पीएम 10 की मात्रा 400 से 475 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही। ऐसी हवा में सांस लेना फेफडों, हृदय की कार्यप्रणाली पर दुष्प्रभाव डालता है।
प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक
- बहादुरगढ़ 376
- दिल्ली, मेरठ 367
- फतेहाबाद, हिसार 358
ग्रेप की स्टेज तीन लागू है
केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रेप की स्टेज तीन लागू करी है। लेकिन जिम्मेदार सरकारी एजेंसियों द्वारा प्रदूषण की रोकथाम के लिए छिड़काव और सड़कों पर धूल न उडे इसकी रोकथाम के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। मेरठ प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहर रहा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।